The Chopal

UP News:अब हेलीकॉप्टर से होंगे आगरा और मथुरा के दर्शन, जानिए क्या है प्लान

   Follow Us On   follow Us on
हेलिकाप्टर

यूपी समाचार: साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एत्मादपुर मदरा में बने 5 करोड़ की लागत के हेलीपैड का शिलान्यास किया था। यह हेलीपैड आगरा इनर रिंग रोड के किनारे स्थित है। दूसरा हेलीपैड गोवर्धन में तैयार हो रहा है। पिछले 6 महीनों से पर्यटन विभाग ने मथुरा, आगरा हवाई भ्रमण के लिए योजना बनाई है।

आगरा में हवाई यात्रा के माध्यम से ताजमहल की दर्शन करने की इच्छा रखने वाले लोग जल्द ही इस रोमांच को अनुभव कर सकेंगे। प्रदेश सरकार मथुरा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रस्ताव को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी है। जल्द ही लोग हेलीकॉप्टर में सवार होकर मथुरा, वृंदावन के धार्मिक स्थलों के साथ-साथ ताजमहल का दर्शन कर सकेंगे।

साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एत्मादपुर मदरा में बने 5 करोड़ की लागत के हेलीपैड का शिलान्यास किया था। यह हेलीपैड आगरा इनर रिंग रोड पर स्थित है। दूसरा हेलीपैड गोवर्धन में तैयार हो रहा है। पिछले 6 महीनों से पर्यटन विभाग ने मथुरा, आगरा हवाई भ्रमण के लिए योजना बनाई थी। पर्यटन के संयुक्त निदेशक अविनाश चंद्र मिश्र का कहना है कि कैबिनेट की मंजूरी प्राप्त होने के बाद चयनित कंपनी को डायरेक्टर जनरल सिविल एवियेशन (डीजीसीए) से हेलीकॉप्टर की हवाई सेवा के लिए अनुमतियां प्राप्त करनी होंगी। इसके बाद हेलीकॉप्टर सेवा आगरा और मथुरा के बीच शुरू होगी।

4 सालों से हवाई में लटक रहा था सपना

2019 में पीएम मोदी द्वारा हेलीपैड बिल्डिंग के शिलान्यास के बाद लोगों में ताजमहल और गोवर्धन पर्वत के हवाई दर्शन करने के सपने देखने शुरू हो गए थे, लेकिन समय के साथ उम्मीदें कम होती रहीं। लेकिन बुधवार को कैबिनेट की मंजूरी के बाद इंतजार काम होता दिख रहा है। 4 सालों से हवाई दर्शन के सपने का इंतजार कर रहे थे। हेलीकॉप्टर की उड़ान भरने के लिए पांच कंपनियों ने टेंडर दायर किए थे, जिनमें से एक कंपनी को चयनित किया गया है।

सरकार पीपीपी मॉडल के तहत इसे संचालित करेगी। यात्रियों को ताजमहल के साथ-साथ पर्यटन स्थल मथुरा में गोवर्धन पर्वत के हेलीकॉप्टर से दर्शन करने का नया रोमांच मिलेगा। यह पर्यटन विभाग की योजना ने लाखों सैलानियों के लिए एक नया आकर्षण पेश किया है। सब कुछ ठीक रहे तो जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी।

Also Read: UP में पंहुचा मानसून, कई जिलों में होगी जोरदार बारिश, अलर्ट जारी

News Hub