UP News: यूपी का एकमात्र ऐसा शहर जहां चलेगी 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, मिलेंगी बेहतर सेवाएं
VANDE BHARAT EXPRESS TRAIN : इस वर्ष के अंत तक आगरा देश का पहला ऐसा शहर बन जाएगा जहां से पांच वंदे भारत और एक वंदे मेट्रो ट्रेन का परिचालन होगा। देश की दूसरी मेट्रो वंदे भारत ट्रेन (नमो भारत रैपिड रेल) यहां से प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए चलाई जाएगी।

VANDE BHARAT AGRA TO JAIPUR JODHPUR : ताजनगरी से पिंक सिटी और सन सिटी तक जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नियमित रूप से चलेगी। देश में जिस तरह से वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार किया जा रहा हैं। इसमें ही आगरा से जोधपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की उत्तर पश्चिम रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है। जिससे आगरा से जयपुर और जोधपुर जाने को एक और सुपरफास्ट ट्रेन मिलेगी। इससे यात्रियों का सफर सुगम और सुरक्षित होगा। ये आगरा की पांचवीं वंदे भारत होगी।
आगरा रेल मंडल ने ट्रेन के परिचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संभव है कि मेट्रो वंदेभारत ट्रेन आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी का स्थान ले सकती है। रेलवे बोर्ड जल्द ही ट्रेन के चलने की तारीख, समय और किराए की घोषणा करेगा।
बता दें कि रेलवे की ओर से घाटे में चल रहीं वंदे भारत ट्रेनों को नए महानगरों से जोड़ा गया तो इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। कम यात्री भार की वजह ही वंदे भारत ट्रेन में नए डेस्टिनेशन का निर्णय लिया गया। इसमें ही जोधपुर और साबरमती के बीच चल रही वंदे भारत ट्रेन को लेकर नई प्लानिंग चल रही है। जिससे जोधपुर-साबरमती को सप्ताह में 6 दिन के बजाय तीन दिन चलाने की है। इसे ही आगरा चलाए जाने की प्लानिंग है।
पांच वंदेभारत, एक वंदे मेट्रो सिर्फ आगरा मेंइस वर्ष के अंत तक आगरा देश का पहला ऐसा शहर बन जाएगा जहां से पांच वंदेभारत और एक वंदे मेट्रो ट्रेन का परिचालन होगा। पांच वंदेभारत और एक मेट्रो वंदेभारत सिर्फ आगरा में होगा। अभी यहां आगरा कैंट-बनारस वंदेभारत, आगरा कैंट-उदयपुर वंदेभारत (सप्ताह में तीन दिन), हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदेभारत, हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदेभारत आगरा कैंट से चल रही हैं अथवा गुजर रही हैं।
आगरा कैंट-जोधपुर के बीच मिलेगी वंदेभारत
रेलवे आगरा को पांचवी वंदेभारत ट्रेन की सौगात देने जा रहा है। रेलवे बोर्ड आगरा कैंट से जोधपुर के बीच वंदेभारत चलाने जा रहा है। जोधपुर-साबरमती के मध्य चल रही वंदेभारत ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन वाया जयपुर आगरा तक चलाने की योजना है। ट्रेन उन तीन दिनों में संचालित होगी जिन दिनों में आगरा कैंट-उदयपुर वंदेभारत संचालित नहीं होती है। आगरा कैंट-जोधपुर वंदेभारत के परिचालन, समय-सारिणी व किराए की घोषणा भी जल्द होगी।
सप्ताह में छह दिन होगा परिचालन
मेट्रो वंदेभारत ट्रेन का परिचालन सप्ताह में छह दिन होगा। अभी यह तय नहीं हुआ है कि ट्रेन का रखरखाव आगरा में होगा अथवा लखनऊ में। उम्मीद है कि दीपावली के आसपास ट्रेन का परिचालन शुरू हो सकता है। जल्द ही रेलवे आगरा से लखनऊ के बीच मेट्रो वंदेभारत ट्रेन के परिचालन की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। इसके साथ ही रेलवे ट्रेन के परिचालन की तारीख, समय-सारिणी व किराए की भी घोषणा करेगा।
पीआरओआगरारेलमंडल, प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा कि आगरा कैंट-लखनऊ वंदे मेट्रो ट्रेन के परिचालन को लेकर अभी आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र प्राप्त होते ही ट्रेन के परिचालन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।