UP News: खूबसूरती देख, साली पर आया जीजा का दिल, अंधेरे में कारनामा देख ससुराल वालों के उड़े होश

UP News: बरेली के थाना शाही इलाके में एक युवक अपनी नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया। किशोरी के पिता ने शाही थाने में शिकायत दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी करीब दस साल पहले रामपुर जिले के एक गांव के युवक से की थी। 24 मई की रात उसका दामाद घर आया था।
खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। दामाद रात में किसी समय 15 साल की बेटी को लेकर चला गया। सुबह उठने पर उन्हें इस बात की जानकारी हुई। पीड़ित पिता ने दामाद के परिजनों से शिकायत की तो उन्हें धमकाया गया। इसके बाद उसकी बड़ी बेटी को उसकी तीन बेटियों के साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
प्रेम जाल में फंसाकर किशोरी को ले गया
बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को उसके परिचित युवक हिमांशु ने प्रेम जाल में फंसाकर ले गया। हिमांशु की रिश्तेदारी बहेड़ी के उस गांव में है और वह अक्सर वहां आता रहता था। किशोरी के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। पुलिस ने हिमांशु के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि आरोपी की खोज के लिए टीम बनाई गई है।
विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का आरोप
शीशगढ़ थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुराल के तीन अन्य लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। महिला तरुण कुमारी ने बताया कि उनके पति सत्यपाल, ससुराल के लोग दहेज में वॉशिंग मशीन और 80 हजार रुपये की मांग करते थे। जब वह दहेज देने से इनकार करती थीं, तो उन्हें मारपीट करके घर से निकाल दिया गया।
दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
भमोरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसा विछुरैया की नजराना ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले बाइक देने के लिए परेशान करते थे। उन्होंने दो बेटियां जन्म दीं, लेकिन ससुराल वाले नाराज हो गए। दो महीने पहले उन्हें मारपीट करके घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने बताया कि रविवार रात उनके मायके में पति इरफान के साथ तीन अज्ञात लोग घुस आए और मारपीट की। बचाने आए उनके भाई कमल को भी पीटा गया और घायल कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।