The Chopal

UP News: शादी की हुई शॉपिंग, फेरे लेने के बाद रास्ते में लूट ली बारात, दूल्हा खड़ा देखता रहा

UP News : आजकल के समय में शादियां मजाक बनती जा रही है। पहले एक जमाने में शादी के लिए खानदान, लड़के लड़की को अच्छी तरह  देखा परखा जाता था। के जमाने में लड़का लड़की अपने आप एक दूसरे को पसंद करके शादी कर लेते हैं। उत्तर प्रदेश में एक ऐसी घटना हुई है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। पढ़ें पूरी खबरआइये नीचे विस्तार से जानते हैं 

   Follow Us On   follow Us on
UP News: शादी की हुई शॉपिंग, फेरे लेने के बाद रास्ते में लूट ली बारात, दूल्हा खड़ा देखता रहा 

The Chopal, New Delhi : आजकल के समय में शादियां मजाक बनती जा रही है। पहले एक जमाने में शादी के लिए खानदान, लड़के लड़की को अच्छी तरह  देखा परखा जाता था। के जमाने में लड़का लड़की अपने आप एक दूसरे को पसंद करके शादी कर लेते हैं। उत्तर प्रदेश के देवरिया (Deoria) में शादी के नाम पर लूट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गाजियाबाद (Gaziabad News) में एक बिचौलिया ने एक युवक और उसके परिवार को शादी कराने के लिए बुलाया। जालसाज दुल्हन ने बिचौलिया को भी साजिश में शामिल किया था। दूल्हे और उसके परिवार के लिए अच्छी तरह से खरीददारी की, फिर मंदिर में शादी की और बारात विदा की। इसके बाद सभी को रास्ते में पिस्टल के बल पर लूट लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मोदीनगर गाजियाबाद निवासी पिंटू उर्फ मुकेश त्यागी पिछले कुछ दिनों से अपने भाई आकाश की शादी करने की कोशिश कर रहे थे (UP Police News)। पिंटू ने देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में परसिया अहीर में रहने वाले गोविंद गौड़ से संपर्क किया। पिंटू को बताया गया कि गोविंद शादी करवाते हैं.

जब पिंटू त्यागी ने गोविंद से भाई की शादी के बारे में बात की, तो गोविंद ने लड़की और शादी के खर्चों के बारे में बताया। गोविंद ने पिंटू को बताया कि देवरिया आना होगा और शादी यहीं होगी। 16 अप्रैल को, पिंटू अपने भाई आकाश और दो अन्य सहयोगियों को लेकर देवरिया पहुंचा।

इन सभी को देवरिया में रेलवे स्टेशन के पास एक मंदिर पर बुलाया गया था। मंदिर के बाहर, बिचौलिया गोविंद अपने साथी के साथ खड़ा था। वहाँ भी एक लड़की थी। सबसे पहले पिंटू को लड़की दिखाई गई। जब दूल्हा पक्ष ने लड़की को पसंद किया, तो वे बाजार में गए और शादी के सामान खरीदने लगे। फिर मंदिर में शादी करवा दी.

दुल्हन को गाजियाबाद से आए दूल्हे और उसके परिवार के साथ विदा किया गया। दोपहर के भोजन के बाद बारात भरथुआ चौराहे पर पहुंचने पर गोविंद गौड़ ने अपने अन्य साथियों के साथ कार से ओवरटेक कर दूल्हे की गाड़ी को रोका। फिर दूल्हा-दुल्हन को उतारने के लिए पिस्टल और चाकू दिखाए। इसके साथ सब कुछ ले गया। आरोपी ने दूल्हे-दुल्हन को कार में बैठाकर भाग गए।

इस मामले को लेकर पिंटू त्यागी ने पुलिस को खबर दी और मामला दर्ज कराया. पुलिस ने केस दर्ज कर मोबाइल की लोकेशन के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की. इस दौरान पुलिस ने भीतर कतरारी चौराहे के पास से मुकेश त्यागी को बरामद कर लिया.

वहीं आरोपियों के पास से लूट के 14 हजार रुपये भी बरामद कर लिए. आरोपियों के पास पुलिस को दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू मिले हैं. पकड़े गए आरोपियों में गोविंद गौड़, राम प्रवेश राजभर, धनेश कुमार गौड़ और बबलू मद्देशिया शामिल हैं. ये सभी देवरिया के रहने वाले हैं.

पुलिस ने जब आरोपी गोविंद से पूछताछ की तो उसने बताया कि शादी के झांसे में लेकर लूट की योजना बनाई थी, जिसमें लड़की भी शामिल थी. लूट के बाद कुछ दूर आगे चलकर लड़की को सोनुघाट चौराहे के समीप उतार दिया था. दूल्हे के भाई से कहा था कि लगभग दो से तीन लाख रुपये शादी में खर्च होंगे, लेकिन यह कुछ पैसे ही लेकर पहुंचे थे.