The Chopal

UP News: वृंदावन की राह बनेगी आसान, बांके बिहारी मंदिर से कनेक्ट होगा यमुना एक्सप्रेसवे

Yamuna Expressway Update : वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट में बदलाव किया गया है। अब 102.1 किलोमीटर की दूरी से शुरू होगा। यहीं एनएच-44 से आने वाली सड़क मिलती है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण करेगा।
   Follow Us On   follow Us on
UP News: वृंदावन की राह बनेगी आसान, बांके बिहारी मंदिर से कनेक्ट होगा यमुना एक्सप्रेसवे

The Chopal, UP News : ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के एलानइमेंट में बदलाव किया गया है, जो वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। 101 किलोमीटर के स्थान पर अब 102.1 किलोमीटर से शुरू होगा। इससे वृंदावन जाना आसान हो जाएगा।

यमुना एक्सप्रेसवे को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित एनएच-44 से जोड़ने वाली 7 किलोमीटर लंबी सड़क भी दोनों एक्सप्रेसवे को जोड़ेगी। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को पुल से जोड़ा जाएगा। फरीदाबाद से आने वाले लोगों को भी इससे लाभ होगा।

अब यमुना प्राधिकरण की जगह केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। ब्रज विकास परिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। राया हेरिटेज सिटी, जो ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के किनारे 753 एकड़ में फैला हुआ है, उसके क्षेत्रफल में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

6 लेन एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा, केंद्र सरकार द्वारा

102.1 किलोमीटर लंबा और 6.9 किलोमीटर लंबा 6 लेन एक्सप्रेसवे का निर्माण केंद्र सरकार द्वारा कराया जाएगा। फरीदाबाद से आकर यमुना की दूसरी साइड (ग्रेटर नोएडा से जाने पर लेफ्ट साइट) में यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा। इसकी कुल लंबाई लगभग 14 किलोमीटर होगी। यह यमुना की एक तरफ सात किलोमीटर और दूसरी तरफ सात किलोमीटर होगा। इसके निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि दी गई।

यमुना प्राधिकरण भी लेगा, निर्माण कार्य में भाग

आपको बता दें कि यमुना प्राधिकरण द्वारा पहले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाना था। प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि जहां ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे समाप्त हो रहा है, 1.5 एकड़ जमीन डूब क्षेत्र है। यहाँ पर एक एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा। यमुना पर बन रहे पुल एलिवेटेड रोड से जुड़ेगा। यमुना प्राधिकरण भी 21 मीटर चौड़ा केबल ब्रिज और 60 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण में भाग लेगा।

प्रवेश द्वार पर लगाई जाएंगी, कृष्ण और बलराम की 20 मीटर ऊंची मूर्तियां

वृंदावन गेटवे को बनाने का काम यमुना प्राधिकरण करेगा। 20 मीटर ऊंची भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की मूर्तियां वृंदावन की ओर जाने वाले कट पर लगाई जाएंगी। ब्रज विकास परिषद की बैठक में कहा गया है कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने के बाद राया कट का कोई मतलब नहीं रहेगा. इसलिए, भारत सरकार का सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय को आदेश दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि जो सड़क बना रहा है, इस मूर्ति को वहां पर लगाकर सौंदर्यीकरण किया जाए। परिषद ने अभी सहमति नहीं दी है।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने दी, जानकारी

यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि, वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट में बदलाव किया गया है। अब 102.1 किलोमीटर की दूरी से शुरू होगा। यहीं एनएच-44 से आने वाली सड़क मिलती है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण करेगा।