The Chopal

UP News : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार लगाएगी 35 करोड़ पौधे, बनकर तैयार हुआ प्लान

Plantation: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2024 के लिए एक नवीनतम योजना बनाई है।बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की आबादी के अनुपात में पौधे लगाए जाएंगे। यह एक बहुत बड़ा अभियान है,मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को "पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ" के संदेश से जोड़ने की जरूरत है।

   Follow Us On   follow Us on
UP News : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार लगाएगी 35 करोड़ पौधे, बनकर तैयार हुआ प्लान

The Chopal, लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2024 के लिए एक नवीनतम योजना बनाई है। मंगलवार को योगी सरकार ने उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें पौधारोपण अभियान-2024 की व्यापक तैयारियों की समीक्षा की गई, साथ ही अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले जुलाई 2024 के पहले सप्ताह में बड़े पैमाने पर पौधारोपण का कार्यक्रम फिर से होगा। आने वाले सत्र में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। उसने यह भी कहा कि एक दिन में पूरे उत्तर प्रदेश की जनसंख्या के बराबर पौधे लगाए जाएंगे।

ये पढ़ें - Sapna Dance : सपना चौधरी के हैवी फिगर से हिल उठा पूरा गांव, दिलों पर मचा कहर 

पौधे रोपने का कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े छह वर्ष में राज्य सरकार ने 168.14 करोड़ से अधिक पौधे रोपे हैं। भूमि अधिकार रिपोर्ट 2015 और 2021 के अनुसार प्रदेश में 1,02,999 एकड़ वनाच्छादन और 93,119 एकड़ वृक्षाच्छादन की वृद्धि हुई है। इस प्रकार, समवेत प्रयासों से 1,96,118 एकड़ अधिक हरित क्षेत्र बढ़ गया है। वृहद जनसहयोग से ही यह कार्य संभव हो सका है। 

जागरूकता अभियान 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी कचरे में हानिकारक प्लास्टिक का एक बड़ा हिस्सा है। इसका उपयोग न करने के बारे में लोगों को जागरूक करने की कोशिश करें। स्कूल जागरूकता अभियान चलाएं।हमारे प्रयासों से नदियों को पुनर्जीवन मिला है। हिंडन नदी के लिए हमें बहुत कुछ करना होगा। मर चुकी नदियों के लिए एक कार्ययोजना बनाएँ। नदियों के आसपास पौधरोपण करें।

कृषकों की आय में वृद्धि

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्बन फाइनेंस से कृषकों की आय बढ़ी है। 25,140 कृषक इससे अब तक लाभान्वित हुए हैं। 6 डॉलर प्रति कार्बन केड्रिट प्रति पांचवें वर्ष के अनुसार, मध्य कृषकों को वर्ष 2024–2026 में 202 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे अधिक किसानों को जोड़ा जाएगा। इस वर्ष भी पिछले वर्षों में किए गए नियोजित पौधरोपण के प्रयासों, जैसे "खाद्य वन, बाल वन, नगर वन, अमृत वन, युवा वन और शक्ति वन", को पूरा करना चाहिए। 

ये पढ़ें - क्यों नहीं मिलती RBI गवर्नर को पेंशन, जाने इसके पीछे की वजह