UP रोडवेज बसों के किराए में हुई कटौती, यात्रियों को मिली महाकुंभ से पहले बड़ी सौगात
UP Roadways Bus Kiraya:यूपी सरकार ने रोडवेज की एसी बसों का किराया कम करने का फैसला किया है. 28 फरवरी तक किराया घटाने का निर्णय लिया है. आइए आपको बताते है कि प्रति किमी कितना किराया कम हुआ है?
UP News : उत्तर प्रदेश में परिवहन निगम ने जनरथ बसों के बाद अब लग्जरी एसी और स्लीपर बसों का किराया घटाने का निर्णय लिया है. एसी और हाईएंड बसों का किराया 28 फरवरी तक 56 पैसे और 49 पैसे प्रति किमी कम किया गया है. यह कदम यात्रियों की कमी को देखते हुए उठाया गया है. यदि किराया कम होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ती है, तो इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा. यह कदम यात्रियों को किफायती और आरामदायक यात्रा का विकल्प प्रदान करने के लिए उठाया गया है।
पिछले साल फरवरी में परिवहन निगम ने बसों का किराया 25 फीसदी बढ़ाया था, लेकिन अब एसी स्लीपर और हाईएंड बसों के किराए में कमी की गई है. एसी स्लीपर बसों का नया किराया 2.10 रुपये प्रति किमी और हाईएंड बसों का किराया 2.30 रुपये प्रति किमी होगा. इससे पहले, दिसंबर में जनरथ बसों का किराया 20 फीसदी कम किया गया था, जिसके बाद सवारियों की संख्या में कुछ वृद्धि देखी गई थी.
महाकुंभ के पहले यूपी रोडवेज का किराया सस्ता करना यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात है। अगर आप महाकुंभ 2025 में प्रयागराज जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके बजट में यात्रा को आसान और किफायती बनाएगा।

