The Chopal

UP School: उत्तर प्रदेश में अब इतने दिन बंद रहेंगे बंद, DM का नया निर्देश जारी

उत्तर भारत में सर्दी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित अन्य कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे के चलते लोगों का बुरा हाल है।
   Follow Us On   follow Us on
UP School: उत्तर प्रदेश में अब इतने दिन बंद रहेंगे बंद, DM का नया निर्देश जारी

The Chopal : उत्तर भारत में सर्दी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित अन्य कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे के चलते लोगों का बुरा हाल है। कड़ाके की ठंड की वजह से स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में यूपी के आगरा जिले में स्कूलों का अवकाश (Agra School Closed) एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आगरा में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल 24 जनवरी 2024 तक बंद रहेंगे। वहीं, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल सुबह 10:30 बजे से 3:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। ऐसे में अब आगरा के सभी स्कूल 27 जनवरी से ही नियमित खोले जाएंगे क्योंकि 25 जनवरी को हजरत अली का जन्मदिन और अगले दिन गणतंत्र दिवस है।

यूनिफॉर्म की अनिवार्यता खत्म

डीएम ने आदेश जारी किया कि कक्षाएं संचालित करने की स्थिति में स्कूल प्रबंधन सुनिश्चित करेगा कि क्लास का तापमान सामान्य रहे और पढ़ाई और प्रैक्टिकल के लिए छात्रों को खुले में नहीं बैठाया जाए। छात्रों के यूनिफॉर्म की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी गई है। बता दें कि यह आदेश जिले के समस्त सरकारी / गैर सरकारी / प्राइवेट / मिशनरीज आदि स्कूलों में लागू होगा।

ये पढ़ें - UP News : रामजी के लिए किसने क्या-क्या दिया, कहा से आया दान, चेक करे पूरी डिटेल