The Chopal

UP में चकाचक होगें 28,830 चौराहें, दो लेन की सड़कों को किया जाएगा चौड़ा

UP News : उत्तर प्रदेश में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को एक और बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने अब दो लेन वाली सड़कों को चौड़ा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। इस परियोजना के तहत आने वाले समय में कई प्रमुख मार्गों को चार लेन या उससे अधिक में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी।

   Follow Us On   follow Us on
UP में चकाचक होगें 28,830 चौराहें,  दो लेन की सड़कों को किया जाएगा चौड़ा 

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में तेजी से विकसित होने रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में अब एक और कदम आगे बढ़ाया गया है. उत्तर प्रदेश में दो लाइन की सड़कों को अब आने वाले वक्त में चौड़ा किया जाएगा. इसके अलावा चौराहों का कायाकल्प किया जाएगा. यूपी में आने वाले समय में दो लेन की सड़कें चौड़ी होंगी। 10 मीटर चौड़ी सड़कें होंगी। इसके अलावा, सड़क सुरक्षा योजना के अंतर्गत चौराहों का हाल भी सुधार किया जाएगा। साथ ही, बड़े पैमाने पर दो लेन से कम चौड़ाई वाले मार्गों को न्यूनतम दो लेन (पेव्ड शोल्डर) बनाने की योजना है, जिससे पैदल यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

10 मीटर चौड़ी सड़कें होंगी

यूपी में लोक निर्माण विभाग दो लेन सड़कों को बनाएगा जो कम से कम 10 मीटर चौड़े होंगे और पेव्ड शोल्डर भी होंगे। इसकी लागत लगभग 748 करोड़ रुपये हो सकती है। 50 किलोमीटर से अधिक दूरी पर ट्रक ले-बाई भी बनाए जाएंगे। ट्रक ले-बाई होने से यातायात आसान होगा। 102 ट्रक ले बाई का निर्माण कार्य पूरा होना चाहिए। इसके लिए कुल 102 कार्य निर्धारित हैं, जिनकी पूर्ति 8,887.88 किमी की लंबाई पर होगी।

पटरियां लगभग डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ी होंगी

नियमों के अनुसार, पेव्ड शोल्डर के तहत सड़क की पटरियों को 1.5 मीटर चौड़ाई में पक्का बनाया जाना चाहिए। पटरी पक्की होने के बाद इन मार्गों पर वाहन चलाना आसान हो जाएगा। पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की सुविधा और सुरक्षा में सुधार होगा। पेव्ड शोल्डर सड़क के दोनों तरफ का पक्का किया हुआ हिस्सा है।  वाहनों के आपातकालीन ब्रेकडाउन या टायर फटने पर यह सड़क के किनारे का क्षेत्र है।  यह भी सड़क को पार्श्व समर्थन देता है।

चौराहों का विकास

साथ ही, सड़क सुरक्षा योजना के अंतर्गत 28,830 चौराहों की मरम्मत की जाएगी। पेव्ड शोल्डर का काम पूरा होने पर दो लेन सड़कों को कम से कम दस मीटर तक पक्की किया जाएगा। बीच में डिवाइडर होने पर सड़क की चौड़ाई 11 मीटर से अधिक होगी। जब दो लेन राज्य मार्ग पर वाहन की संख्या अधिक होती है, तो उसे चार लेन का बनाया जाएगा। विभाग ने बताया कि पेव्ड शोल्डर कार्य के तहत 748 करोड़ रुपये की लागत से 895 सड़कों को चौड़ा करने की योजना है। 

सभी रास्ते चिह्नित हैं

प्रदेश में सभी सड़कों को चिह्नित किया गया है जहां वाहनों की वास्तविक गति सड़क के निर्माण के दौरान प्रस्तावित डिजाइन में निर्धारित गति से कम है। इन मार्गों पर यातायात सुगम और सुरक्षित होगा और गति भी बढ़ जाएगी।  इन सभी प्रयासों से राज्य में सड़क सुरक्षा और यातायात सुधार की प्रक्रिया तेज होगी। प्रदेश के सभी 1,435 ब्लैक स्पॉट्स को पहले से ही चिह्नित करके रोड सेफ्टी मेजर्स लगाए गए हैं। ऐसे क्षेत्रों को भी चिह्नित करके सुधार किया जा रहा है जो जोखिम वाले क्षेत्रों में बदल सकते हैं।

News Hub