The Chopal

Haryana के गांवों में होगा शहरी कॉलोनियों का निर्माण, नायब सैनी सरकार ने बनाई योजना

Haryana Village : हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में अब बहुमंजिला आवासी कालोनियां शहरों की तर्ज पर बननी शुरू हो गई हैं। यह योजना ग्रामीण विकास और शहरी सुविधाओं को गांवों तक पहुंचाने के उद्देश्य से लाई गई है।

   Follow Us On   follow Us on
Haryana के गांवों में होगा शहरी कॉलोनियों का निर्माण, नायब सैनी सरकार ने बनाई योजना

Haryana News : हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में अब बहुमंजिला आवासीय कालोनियां दिखाई देंगी, जो शहरों की तरह हैं। इस योजना को पहले मनोहर सरकार ने शुरू किया था, लेकिन अब विकास एवं पंचायत विभाग इसे लागू कर रहा है। पानीपत जिले के इसराना में पायलट प्रोग्राम लागू होगा। इसे राज्य के गांवों में फिर से लागू किया जाएगा। सरकार परियोजना के तहत गांवों में सुविधायुक्त कॉलोनियों को काटकर प्लाट बेचेगी। यह कॉलोनी इसराना में 56 एकड़ की जमीन पर काटी जाएगी।

हाउसिंग बोर्ड में ये प्रयोग किया जा चुका

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तर्ज पर कॉलोनी में प्लॉट बेचे जाएंगे। मंगलवार को पंचायत और विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि इससे पहले हाउसिंग बोर्ड में इस्तेमाल किया गया था। बतौर चेयरमैन, उन्होंने इसराना विधानसभा क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड से घर बनाए। तब उसकी योजना कामयाब रही। अब गांवों में शहरों की तरह प्लॉट काटकर बेचने की योजना है। पंचायत और विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आम जनता और ग्राम पंचायतों को इस योजना का विस्तृत प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिसके बाद वह इस बारे में फैसला करेंगे।

जमीन पंचायतों की सहमति से ही ली जाएगी

उनका कहना था कि जमीन केवल संबंधित ग्राम पंचायतों की सहमति से ली जाएगी। प्रदेश में कई गांवों में पंचायती जमीन है, जिसका कोई इस्तेमाल नहीं होता और पंचायतों को इससे कोई आय नहीं होती है। गांवों में रहने वाले लोग जो शहरी कॉलोनियों में रहना चाहते हैं, लेकिन गांव नहीं छोड़ना चाहते ऐसे लोगों के लिए योजना बहुत फायदेमंद होगी। यह जमीन ज्यादातर गांवों में राज्य राजमार्गों से दूर हैं और गांव के पुराने आवासीय क्षेत्रों से बाहर है। ऐसे में लोग शहरों की तरह फ्लैट आदि में रह सकेंगे और अपने पुश्तैनी घरों से भी जुड़े रहेंगे।