The Chopal

UP News : उत्तर प्रदेश में 72 घंटे बाद जबरदस्त तरीके से बदलेगा मौसम, जाने अपने जिले का हाल

up weather today:मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा। अब दिन-प्रतिदिन ठंड बढ़ रही है, सुबह-शाम। पूर्वी यूपी के जिलों में अगले 72 घंटे में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने से ठंड बढ़ेगी। ताजा मौसम अपडेट जानें

   Follow Us On   follow Us on
UP News: Weather will change drastically in Uttar Pradesh after 72 hours, know the condition of your district

The Chopal : आपको बता दे की पूर्वी यूपी के लगभग सभी जिलों में, खास तौर से ग्रामीण इलाकों में, सुबह-सुबह भयंकर फाग का प्रदर्शन होता है। अब दिन में धूप का प्रभाव नहीं होगा, साथ ही सुबह और रातें ठंड होंगी। यूपी में मौसम निरंतर बदल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी की शुरुआत से ठंड बढ़ी है। इस बार दीपावली तक ठंड का व्यापक प्रभाव देखा जाएगा। हालाँकि, नवंबर के पहले सप्ताह में पूरी तरह से शुष्क मौसम रहने का अनुमान है। बादल कुछ जिलों में आसमान में घूमेंगे। लेकिन कोई बारिश की उम्मीद नहीं है। पूर्वी यूपी के कई जिलों में अगले सप्ताह से कोहरा हो सकता है। पूर्वी जिलों में कोहरा शुरू हो गया है।

ये पढ़ें - UP और Delhi NCR के इन 15 रेलवे स्टेशनों की बदलगी तस्वीर, फरवरी तक मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

जाने अपने जिले का तापमान

लखनऊ में आज और कल आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस आसपास रहने की उम्मीद है। यहां पर आसमान में हल्के बादल दिन के समय छाए रहेंगे फिलहाल बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है।तराई क्षेत्र के जिलो में पीलीभीत से लेकर महाराजगंज तक कोहरा दिन में भी काफी समय तक छाए रहने की उम्मीद है। पूर्वी यूपी के जिलों में अगले 72 घंटे बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने की उम्मीद है। जिससे ठंड बढ़ेगी।

ये पढ़ें - Home Loan vs Rent : फ्लैट खरीदने और किराये पर रहने, किसमें है अधिक बेनीफिट