UP में कानपुर, लखनऊ और अयोध्या जाना हुआ आसान, इस स्टेशन को मिलेगी वंदेभारत ट्रेन
UP News : उत्तर प्रदेश में इस जिले के आसपास लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली से होकर अयोध्या तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब इस स्टेशन पर भी रुकेगी।

Khurja Station Vande Bharat : उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर और आसपास के जिलों के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली से होकर अयोध्या तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब खुर्जा स्टेशन पर भी रुकेगी। इस फैसले से गौतमबुद्ध नगर और आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। क्योंकि अब उन्हें अयोध्या जाने के लिए दिल्ली तक का सफर नहीं करना पड़ेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ठहराव को मंजूरी दे दी है।
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने 24 मार्च 2025 को रेल मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव में खुर्जा जंक्शन पर वंदे भारत के ठहराव की मांग की गई थी। उन्होंने यह प्रस्ताव इसलिए भेजा था ताकि खुर्जा के लोगों को अयोध्या और लखनऊ जाने में आसानी हो। डॉ. शर्मा ने प्रस्ताव में 13 मांगें रखी थीं। इनमें खुर्जा सिटी रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार, धरपा रेलवे फाटक पर हॉल्ट का निर्माण, दिल्ली लखनऊ शताब्दी का खुर्जा में ठहराव और खुर्जा से हरिद्वार के लिए ट्रेन की व्यवस्था शामिल थी।
वाराणसी से हुई वंदे भारत की शुरुआत
वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत देश में वाराणसी रेलवे स्टेशन से हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र को वंदे भारत की सौगात दी थी। उन्होंने दिल्ली तक इसके संचालन की शुरुआत की थी। पहली ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर होते हुए दिल्ली के लिए चलाई गई थी।
बनारस और दिल्ली के बीच दो वंदे भारत
अभी वाराणसी और दिल्ली के बीच दो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। एक ट्रेन सुबह वाराणसी से चलती है और दूसरी दिल्ली स। इसके अलावा, आगरा से वाराणसी के लिए भी वंदे भारत चल रही है। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद यहां के लिए भी वंदे भारत शुरू की गई है।