The Chopal

UP के लखनऊ से इस शहर के लिए चलेगी रोजाना वंदे भारत, टाइम टेबल सहित पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से लेकर इस शहर तक रोजाना चलाई जाएगी बंदे भारत ट्रेन। पहले दिन ही 41 यात्रियों को नहीं मिल पाई कंफर्म सीट। यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से सही समय पर रवाना हुई। चलिए रोजाना चलने वाली ट्रेन के बारे में पढ़ते हैं पूरी जानकारी

   Follow Us On   follow Us on
UP के लखनऊ से इस शहर के लिए चलेगी रोजाना वंदे भारत, टाइम टेबल सहित पूरी जानकारी

The Chopal, UP News : उत्तराखंड के देहरादून के लिए नियमित रूप से मंगलवार को रोजाना वंदे भारत ट्रेन शुरू हो चुकी है। पहले दिन वेटिंग लिस्ट लंबी होने के कारण 41 यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाई। यह ट्रेन अपने सही समय पर लखनऊ जंक्शन से रवाना होकर देहरादून तक जाएगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ जंक्शन देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस, गोमती नगर पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को एक साथ हरी झंडी दिखाई। लखनऊ-देहरादून वंदे भारत की शुरुआत मंगलवार से हो गई। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को वंदे भारत का सफर बहुत भाया। यात्री सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहे।

यहाँ खराबी की शिकायत

लखनऊ से प्रयागराज जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्री सतीश तिवारी ने एक्जिक्यूटिव क्लास बोगी में झटके लगने की शिकायत की। ट्रेन 110 किमी/घंटा से अधिक नहीं चल सकती, उन्होंने बताया।

आरक्षण केंद्रों को बंद करने की शिकायत 

दोपहर के समय, ऐशबाग रेल आरक्षण केंद्र में टिकट खरीदने आए यात्रियों को काउंटर बंद मिला। इस पर अभय कुमार ने मंगलवार दोपहर 12:09 बजे अपनी शिकायत दर्ज की, जिसमें खाली दो आरक्षण काउंटरों की फोटो भी शामिल थीं। रेलवे ने मामले की जांच की अनुमति दी है।

Haryana News : हरियाणा के इन 31 प्रतिशत किसानों को नहीं मिलेगा MSP का लाभ, जानिए क्या है वजह