The Chopal

बनारस को नए साल पर मिलने जा रही 1 और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल

UP News : उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए नई रेल लाइनों का सर्वेक्षण तेजी से कर रहा है। यह सर्वे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की आवश्यकताओं को देखते हुए किया जा रहा है। यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने और क्षेत्र का विकास करने का लक्ष्य है।

   Follow Us On   follow Us on
बनारस को नए साल पर मिलने जा रही 1 और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल

Uttar Pradesh News : शहरवासी के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने या रही हैं। नव वर्ष में बनारस को एक और वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है। भारतीय रेलवे ने मेरठ-लखनऊ वंदे भारत को वाराणसी तक बढ़ा दिया है। इसके साथ बनारस को नई वंदे भारत ट्रेन मिलेगी। यह वाराणसी के लिए सातवीं  वंदे भारत ट्रेन की सौगात होने वाली हैं। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल रूट सर्वे कर रहा है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल मेरठ-लखनऊ को वंदे भारत वाराणसी भी बनाया जाएगा। इससे बनारस से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या सात हो जाएगी। वाराणसी से मेरठ के बीच कोई हाई स्पीड ट्रेन फिलहाल नहीं चलती। यह वंदे भारत के वाराणसी से मेरठ की ओर चलने वाली पहली हाई स्पीड ट्रेन होगी।

नई ट्रेन का शेड्यूल  

मेरठ-वाराणसी वंदे भारत रेलवे का समय शेड्यूल जारी किया गया है। यह नई ट्रेन सुबह 6:35 पर मेरठ से निकलेगी और सुबह 8:35 पर मुरादाबाद पहुंच जाएगी। यह 9:56 बजे बरेली पहुंचेगी और दोपहर 1:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से शाम 6:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन हर दिन सुबह 9:00 बजे चलकर रात 9:00 बजे मेरठ पहुंचेगी। फिलहाल, ट्रेन सप्ताह में मंगलवार को छोड़कर सभी छह दिनों तक चलती है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सर्वे का काम अभी भी जारी है। इस पर भी चर्चा हो रही है, जैसे कि किराया और रूट ठहराव। यदि सब कुछ ठीक रहा, तो इस नई सुविधा जनवरी में यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। वंदे भारत (22490) एक्सप्रेस, जो अभी लखनऊ से मेरठ तक चलती है, चेयर कार का किराया 1355 रुपए है, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2415 रुपए है।

सातवीं वंदे भारत ट्रेन काशी से चलेगी 

मेरठ-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन के मिलने से बनारस से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या सात हो जाएगी। 15 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को बनारस से रवाना किया। यह नई दिल्ली-बनारस मार्ग पर चलता है। वंदे भारत ट्रेनें वाराणसी से नई दिल्ली, देवघर, आगरा, रांची, लखनऊ और मेरठ के लिए चलती हैं।
 

News Hub