UP में एक्सप्रेसवे पर बढ़ी वाहनों की रफ्तार, जानिए कितनी हुई स्पीड लिमिट में बढ़ोतरी
UP Expressway Speed Limit News : उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब इन एक्सप्रेसवे पर चलने वाहन अब और तेज रफ्तार से चल सकेंगे। एक्सप्रेसवेज पर 120 किमी/घंटे तक की रफ्तार से गाड़ियां चल सकेंगी।

UP News : उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे पर अब वाहन तेज गति से दौड़ते दिखाई देंगे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चलने वाहन अब और तेज रफ्तार से चल सकेंगे। एक्सप्रेसवेज पर 120 किमी/घंटे तक की रफ्तार से गाड़ियां चल सकेंगी। बीते दिनों पहले यूपी एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने की। बता दें, इन एक्सप्रेसवे पर अभी तक वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहे थे।
ये हैं रफ्तार भरने के नियम
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने ड्राइवर की सीट के अतिरिक्त अधिकतम 8 सीटों वाली यात्री गाड़ियों की गति सीमा 100 किमी/घंटा निर्धारित की थी। इसे बढ़ाकर अब अधिकतम गति सीमा 120 किमी/घंटा कर दी गई है।वहीं, 9 या उससे ज्यादा सीटों वाली गाड़ियां अब 80 के बजाय 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। अभी तक 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों का चालान कर दिया जाता था। माल ढोने वाले वाहन और बाइक की गति सीमा 80 किमी/घंटा ही रहेगी।
फर्राटे भरते हुए दिखाई देंगे वाहन
बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की 6 अप्रैल 2018 की अधिसूचना के मुताबिक, प्रदेश में भी यूपीडा के एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार बढ़ा दी जाए। इस प्रस्ताव को बोर्ड ने मंजूरी दे दी। इसी के चलते अब वाहन फर्राटे भरते हुए दिखाई देंगे। इस फैसले के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की तरह, अब लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यात्री गाड़ियां 120 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकेंगी। पहले यह सीमा 100 किमी प्रति घंटा थी।