The Chopal

Weather : दिल्ली-NCR वालों को अब मिलेगी प्रदूषण से निजात, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

Delhi-NCR Rain Update :दिल्ली-NCR में पिछले हफ्ते से हवा गंभीर हो गई है। और आसमान धुंधमय है। 9 नवंबर को दिल्ली में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने बताई है। जिससे प्रदूषण कम होगा। ताजा मौसम अपडेट देखें..
   Follow Us On   follow Us on
Weather: People of Delhi-NCR will now get relief from pollution, IMD gave a big update

The Chopal : प्रदूषण से पांच दिनों से परेशान दिल्ली को अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से हवाओं की गति में कुछ सुधार होगा। इससे प्रदूषण कम होगा। 9 नवंबर की रात को बूंदाबांदी भी हो सकती है। नवंबर 11 और 12 को हवा और तेज होगी। इसके साथ ही अब ठंड बढ़ेगी। इस हफ्ते तापमान और भी गिर जाएगा।

ये पढ़ें - Rajasthan Weather : राजस्थान में छाएगें काले घने बादल, तीन दिनों तक बारिश की संभावना

सोमवार को रही सबसी ठंडी सुबह-

सोमवार की सुबह सीजन की सबसे ठंडी थी। अधिकतम 13.5 डिग्री रहा। यह औसत से दो डिग्री नीचे रहा। वहाँ तापमान 31.5 डिग्री पर पहुंच गया। यह औसत से एक डिग्री अधिक था। हवा की नमी 35-98 प्रतिशत रही। बुधवार को पूर्वानुमान के अनुसार आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा और धुंध रह सकता है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री होगा।

कल से बदलेगा मौसम -

8 नवंबर से मौसम में बदलाव होंगे। इस दिन दोपहर और शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रहेगा। वहीं 9 नवंबर को भी बादल छाए रहेंगे। रात के समय बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। इसके बाद 10 नवंबर को भी तापमान 30 और 17 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके बाद तापमान में तेजी से कमी आएगी। 11 और 12 नवंबर को अधिकतम तापमान गिरकर 30 डिग्री से नीचे पहुंच जाएगा। यह 28 से 29 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 14 से 16 डिग्री तक सिमट सकता है। स्काईमेट के अनुसार सोमवार सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। पिछले करीब 20 दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। यूं भी दिल्ली के लिए नवंबर सबसे कम बारिश वाला महीना है। नवंबर में सामान्य तौर पर 4.1 एमएम बारिश होती है। पिछले तीन सालों में नवंबर में बारिश नहीं हुई है।

ये पढ़ें - UP News : उत्तर प्रदेश के इस जिले की 16 लाख महिलाएं रहेंगी फ्री सिलेंडर से वंचित, यह हैं वजह

दिवाली से पहले हो सकती है बारिश-

अब एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस 8 नवंबर को आने वाला है। इसके 10 नवंबर तक रहने की संभावना है। पहले और अंतिम दिन मौसम की गतिविधियां पहाड़ों तक ही सीमित रहेंगी। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। 9 नवंबर को पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। दिल्ली में बूंदाबांदी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हवा के पैटर्न में बदलाव के कारण अगले 3-4 दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना नहीं है। सिस्टम के गुजरने के बाद 12 से 14 नवंबर के बीच तापमान गिरेगा। दिवाली पर हवा में थोड़ी ठंडक रहने की संभावना है, खासकर सुबह और रात के समय।