Weather Update : मौसम ने दिखाया उत्तर भारत में अपना रूप, अपने समय से देरी से चल रही ये 26 ट्रेनें

Weather Update : दिल्ली सहित उत्तर भारत में लोग ठंड से कांप रहे हैं। साथ ही, कोहरे की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. अगले 3 दिनों (वायु परिवर्तन) के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भारी से भारी कोहरा रहेगा, जो बाद में धीरे-धीरे कम हो जाएगा।

   Follow Us On   follow Us on
Weather Update : मौसम ने दिखाया उत्तर भारत में अपना रूप, अपने समय से देरी से चल रही ये 26 ट्रेनें

The Chopal : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि अगले तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा रहने की संभावना है। साथ ही, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान से सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के मध्य भाग, दक्षिण असम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार को दिल्ली में (Weather Update) घना से मध्यम कोहरा छाया रहा और हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रही। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान गिरकर 6-9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बढ़ती ठंड के बीच यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रशासन ने जिले में 6 जनवरी तक क्लास 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है।

5 जनवरी तक ठंडा रहेगा भारत का ये हिस्सा

उत्तर भारत के अन्य हिस्सों जैसे पंजाब और हरियाणा में 5 जनवरी तक भीषण ठंड बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 5 जनवरी तक पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के दौरान घने से बहुत घने कोहरे बने रहने की संभावना है। वहीं, 3 और 4 जनवरी को राजस्थान के कुछ हिस्सों और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा बना रह सकता है। 

ये पढ़ें - एक ऐसा शख्स जिसने 130 महिलाओं से किया विवाह, 203 बच्चों का बना बाप 
 
देरी से चल रही 26 ट्रेनें

समाचार एजेंसी के मुताबिक, घने कोहरे के कारण दिल्ली में 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। भारतीय रेलवे ने इसको लेकर अपडेट जारी किया है। भारतीय रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, 'राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे के कारण दिल्ली में 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।'