राजस्थान में कहां-कहां बनेगें नए एक्सप्रेसवे, इन जिलों की लग जाएगी लॉटरी, मिलेंगे बड़े फायदे
Greenfield Expressways In Rajasthan : धोरों की धरती राजस्थान में आने वाले समय में सड़कों का जाल बिछाने की पूरी तैयारी भजनलाल सरकार ने कर ली है। प्रदेश में 2750 किमी से अधिक लंबाई के 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे (Greenfield Expressways In Rajasthan) का निर्माण करवाने का कवायद पर तेजी से काम किया जा रहा है। ये ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे प्रदेश में नई दिशा देने का काम करंगे।
Expressway in Rajasthan : आने वाले समय में राजस्थान में 9 नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। यह नहीं एक्सप्रेसवे अनेकों जिलों की तस्वीर बदल कर रख देंगे। एक दूसरे जिले से आने-जाने के लिए बेहतर मार्ग मिलेगा। रोजगार एवं बिजनेस जैसे कार्यों में भी जबरदस्त उछाल आएगा। कई मीडिया रिपोर्ट में यह बताया गया कि इन एक्सप्रेसवे की डीपीआर राजस्थान सरकार द्वारा तैयार करवाई जा रही है।
सरकार ने आने वाले समय में सड़कों का जाल बिछाने की पूरी तैयारी कर ली है। इन एक्सप्रेसवे की लंबाई 2756 किलोमीटर और इन पर 102151 करोड़ रुपए धनराशि खर्च की जाएगी। इनकी खासियत यह है कि कई जगह यह यात्रा का समय घटकर आधा हो जाएगा। इसका कारण अभी तक राजस्थान में स्टेट और नेशनल हाइवे हैं। एक्सप्रेसवे पहली बार बनाए जाएंगे।
इन पर घुमाव कम होंगे, ताकि गाड़ियों की स्पीड अच्छी रह सके। इनसे राजस्थान के उद्योग और पर्यटन के विकास को बढ़ावा मिलेगा। ये 4 से 6 लेन के होंगे। इनको 120 किलाेमीटर प्रति घंटा स्पीड की डिजाइन के अनुसार बनाएंगे। इन पर कहीं से भी कोई भी चढ़ और उतर नहीं सकेंगे।
जयपुर-जाेधपुर एक्सप्रेसवे (Jaipur-Jadhpur Expressway)
जयपुर-जाेधपुर एक्सप्रेसवे 350 किलोमीटर लंबा है । इस रूट पर अभी हाइवे से 390 किलोमीटर दूरी काे तय करने में 6 से 7 घंटे लगते हैं। प्रस्तावित एक्सप्रेसवे से 3.5 घंटे लगेंगे। लागत 11492 करोड़।
काेटपूतली-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे (Kotputli-Kishangarh Expressway)
काेटपूतली-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे 181 किलोमीटर लंबा है। अभी हाइवे से 225 किलोमीटर दूरी और समय 4.5 से 5 घंटे लगते हैं। प्रस्तावित एक्सप्रेसवे से 2 घंटे ही लगेंगे। लागत 6906 करोड़।
जयपुर-भीलवाड़ा एक्सप्रेसवे (Jaipur-Bhilwara Expressway)
जयपुर-भीलवाड़ा एक्सप्रेसवे 193 किलोमीटर लंबा है। अभी हाइवे से 206 किलोमीटर और समय 3.6 से 4 घंटे का समय लगता है। एक्सप्रेसवे से 2 घंटे लगेंगे। लागत 6894 करोड़।
जयपुर-जाेधपुर एक्सप्रेसवे (Bikaner-Kotputli Expressway)
इसकी कुल लंबाई 295 किलोमीटर है। अभी हाइवे से 340 किलोमीटर और समय 5.8 से लेकर 6 घंटे लगते हैं। एक्सप्रेसवे से 3 घंटे का समय लगेगा। लागत 10839 करोड़।
ब्यावर-भरतपुर एक्सप्रेसवे (Beawar-Bharatpur Expressway)
ब्यावर-भरतपुर एक्सप्रेसवे 342 किलोमीटर लंबा है। अभी हाइवे से 370 किलोमीटर और समय 6.6 घंटा लगता है। एक्सप्रेस-वे से 3.5 घंटे लगेंगे। लागत 14010 करोड़।
जालाेर-झालावाड़ एक्सप्रेसवे (Jalore-Jhalawar Expressway)
इसकी लंबाई 402 किमी है । अभी हाइवे से 578 किलोमीटर और समय 10.3 घंटे लगेंगे। एक्सप्रेसवे से 4 घंटे लगेंगे। लागत 16267 करोड़।
अजमेर-बांसवाड़ा एक्सप्रेसवे (Ajmer-Banswara Expressway)
अजमेर-बांसवाड़ा एक्सप्रेसवे की लंबाई 358 किमी है। अभी हाइवे से 390 किमी और समय 7.3 घंटे अब 3.5 घंटे ही लगेंगे। लागत 12582 करोड़।
जयपुर-फलाैदी एक्सप्रेसवे (Jaipur-Phalodi Expressway)
जयपुर-फलाैदी एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 345 किलोमीटर है। अभी हाइवे से 410 किलोमीटर और समय 7 घंटे लगते हैं। एक्सप्रेसवे से 3.5 घंटे लगेंगे। लागत 11112 करोड़।
श्रीगंगानगर-काेटपूतली एक्सप्रेसवे (Ganganagar-Kotputli Expressway)
इसकी लंबाई 290 किमी है। अभी हाइवे से 350 किलोमीटर और समय 6.8 घंटे लगते हैं। एक्सप्रेसवे से महज 3 घंटे लगेंगे। लागत 12049 करोड़।

