The Chopal

कौन है डीएम आर्यका अखौरी, जिनकी मुख्तियार के भाई अफजाल से हो रही जमकर बहस

मुख्तार अंसारी को परिजनों को सौंपने के बाद उनके भाई और सांसद अफजाल अंसारी और गाजीपुर जिला अधिकारी आर्यका अखौरी के बीच जमकर बहस बाजी हुई।

   Follow Us On   follow Us on
कौन है डीएम आर्यका अखौरी, जिनकी मुख्तियार के भाई अफजाल से हो रही जमकर बहस

The Chopal, Afzal Ansari News : मुख्तार अंसारी को परिजनों को सौंपने के बाद उनके भाई और सांसद अफजाल अंसारी और गाजीपुर जिला अधिकारी आर्यका अखौरी के बीच जमकर बहस बाजी हुई। जानकारी के लिए बता दें कि हजारों लोगों की भीड़ में मुख्तियार अंसारी के सांसद भाई अफजल और गाज़ीपुर डीएम के बीच काफी तीखी बहस हुई। इनके बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में

उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आर्यका अखौरी 14 दिसंबर, 1985 को बिहार के पटना जिले में जन्मीं। 2013 बैच में आईएएस अधिकारी बन चुकी हैं। आर्यका अखौरी ने एमएससी (बायोटेक) की डिग्री प्राप्त की है।    

दोनों का विवाद क्यों हुआ

मुख्तार अंसारी की कब्र पर मिट्टी डालने पर विवाद हुआ है। वास्तव में, धारा 144 लागू है। यही कारण है कि गाजीपुर डीएम ने कहा कि हर कोई कब्र पर मिट्टी नहीं डाल सकता। 

Afzal Ansari ने कहा कि कब्र पर मिट्टी डालने से कोई नहीं रोक सकता। डीएम आर्यका अखौरी ने अफजाल अंसारी को बताया कि धारा-144 लागू है। ऐसे में बहुत अधिक लोग नहीं मिल सकते। Afzal Ansari ने कहा कि लोगों को कब्र पर मिट्टी डालने से नहीं रोका जा सकता। Afzal Ansari ने स्पष्ट रूप से कहा कि ये प्रथा है। लोगों को इससे नहीं रोका जा सकता।   

डीएम ने बताया कि आपने इसकी कोई अनुमति नहीं ली है। पूरी बोरी मिट्टी नहीं देगी। कब्र पर मिट्टी देने के लिए केवल परिवार और विशिष्ट व्यक्ति ही पात्र हैं। इस पर Afzal Ansari ने डीएम को बताया कि सिर्फ कस्बा नहीं, बल्कि कोई भी व्यक्ति जो मिट्टी देना चाहेगा, यहां आकर मिट्टी देगा। Afzal Ansari ने कहा कि धारा-144 लागू होने के बाद भी किसी को कब्र या जनाजे पर मिट्टी डालने से नहीं रोका जा सकता।    

डीएम ने कहा कि सभी पर FIR होगी

गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। FIR आप पर दर्ज की जाएगी। अफजाल अंसारी ने डीएम को बताया कि आप FIR करेंगे। लेकिन आप मिट्टी देने से रो नहीं रहे हैं।

ALSO Read : Haryana: हरियाणा में इन वाहन चालकों का 1 अप्रैल से कटेगा 10000 रुपए का चालान