The Chopal

90 करोड़ के गहनों और 17 करोड़ की साड़ी, और 30 लाख के मेकअप वाली दुल्हनिया किसकी, बनी चर्चा

   Follow Us On   follow Us on
17 करोड़ की साड़ी, और 30 लाख के मेकअप वाली दुल्हनिया किसकी

THE CHOPAL (नई दिल्ली)। आपको बता दे की भारत में वैवाहिक समारोह में आमतौर काफी ज्यादा पैसे खर्च भी किए जाते हैं। इसे ज्यादा यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी भी जाती है। इस बात में कोई दोराय नहीं कि हर पिता अपनी बेटी की शादी में अपने जीवन की पूरी पूंजी भी लगा देता है। इस सबसे बड़े खर्च को उठाने के लिए वह न सिर्फ अपनी जरूरतें कम कर लेता है बल्कि बिटिया की शादी करनी है इसके लिए हर जगह से पैसे भी बचाता है। आपको बता दे की बिल्कुल इसी भावना से कुछ साल पहले खनन कारोबारी और कर्नाटक सरकार में BJP के पूर्व मंत्री रह चुके जी जनार्दन रेड्डी भी इसी दौर से गुजरे हैं।

ALSO READ - Rajasthan Weather Update: एकदम बारिश ने किसानों को दिया बड़ा झटका, 24 मार्च तक भारी बारिश व ओलों का अलर्ट

उन्होंने अपनी बेटी की शादी करने के लिए पूरे 500 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। रेड्डी की बेटी ब्राह्मणी की शादी (Brahmani Wedding) को 7 साल बीत चुके हैं। वो शादी किसी सपने से कम नहीं थी। इस शादी की तरफ केवल राज्य ही नहीं, पूरे देश और दुनिया का ध्यान गया था।

मेहमानों के लिए 15 हेलीकॉप्टर

दुल्हन की साड़ी सिर्फ 17 करोड़ रुपये की थी। यह कांजीवरम साड़ी थी। इस साड़ी में शुद्ध सोने के तारों का काम किया गया था। दुल्हन ने जो गहने पहने थे वो 90 लाख रुपये के थे। ऐसी शादी देश में पहले कभी नहीं हुई थी। हुई भी होगी तो चर्चित नहीं हुई। ब्राह्मणी की शादी 6 नवम्बर 2016 को हुई थी। मेहमानों को लाने ले जाने के लिए 2000 कैब और 15 हेलिकॉप्टर किराए पर लिए गए थे। बेंगलुरु के सभी फाइव और थ्री स्टार होटलों में करीब 1500 कमरे रेड्डी परिवार ने बुक कराए थे। आयोजन स्थल पर करीब 3000 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। रेड्डी परिवार के सभी सदस्‍य राजाओं की तरह तैयार हुए और उन्‍होंने करोड़ों रुपये के सोने और हीरों के गहने पहने। शादी समारोह पांच दिन चला था।

ALSO RAED - MSP: सरसों को लेकर राजस्थान किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, MSP से ज्यादा रेट पर सरकार करेगी खरीद

मेहमानों के लिए खास इंतजाम

यहां आने वाले हर गेस्ट के लिए शाही थाली तैयार की गई थी। जिसमें 16 तरह की मिठाइयां परोसी गई थीं। इतना ही नहीं एंट्री गेट से शादी के हॉल तक मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए करीब 40 शाही बैलगाड़ियों को तैनात किया था। जिनकी सजावट बहुत ही ज्यादा सुंदर थी। वहीं इस शाही शादी के लिए तिरुमला मंदिर से आठ पुजारियों को बुलाया गया था। ब्राह्मणी की शादी किसी रॉयल वेडिंग से कम नहीं थी। कपड़ों से लेकर वेडिंग वेन्यू, साज-सज्जा, दूल्हा-दुल्हन का मंडप, खाने में बनने वाले आइटम यहां तक कि मेहमानों के रुकने के लिए जो इंतजाम किया गया था, वह ऐसा था जिसे देख लोगों का मुंह खुला का खुला ही रह गया था।

30 लाख का मेकअप

दुल्हन का मेकअप करने वाली ब्यूटीशियन को खासतौर पर मुंबई से बुलाया गया था। जिसे 6 लाख रुपए दिए गए थे। वहीं दुल्हन के अलावा अन्य मेहमानों के लिए भी बेंगलुरु के 50 से ज्यादा नामी मेकअप आर्टिस्ट को हायर किया गया था। जिन पर 30 लाख से ज्यादा खर्चा किया गया।