The Chopal

क्या 18 फ़रवरी को चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन? रेलवे का आया अपडेट

Vande Bharat : जनवरी 2024 में महाराष्ट्र राज्य रेल मंत्री रावसाहेब दानवे ने बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने बताया कि कोल्हापुर से मुंबई के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस सर्विस जल्द शुरू होगी मगर तारीख नहीं बताई।

   Follow Us On   follow Us on
क्या 18 फ़रवरी को चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन? रेलवे का आया अपडेट

The Chopal,Vande Bharat Express Train Launch : नई वंदे भारत ट्रेन की लॉन्चिंग को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि 18 फरवरी को कई नई वंदे भारत ट्रेन लॉन्च आने वाली है. सोशल मीडिया पर एक लिस्ट वायरल हो रही है. इसमें दावा किया जा रहा है कि नई वंदे भारत फर्राटा भरने के लिए तैयार है. सोशल मीडिया पर वायरल लिस्ट में नई ट्रेनों के रूट भी बताए गए हैं. इसमें कोल्हापुर से मुंबई, पटना से लखनऊ, देहरादून से लखनऊ और हावड़ा से वाराणसी तक वंदे भारत चलने की बात कही गई है. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के सच्चाई के बारे में चर्चा होने लगी है. लोग पूछने लगे कि आखिर इस पोस्ट की सच्चाई क्या है. लोग भी यह पूछने लगे कि क्या सच में भारतीय रेलवे जल्द ही यात्रियों को इतनी बड़ी सौगात देने वाला है?

फैक्ट चेक में यह दावा गलत साबित हुआ है। रेलवे की ओर से 18 फरवरी को नई वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च करने की कोई तैयारी नहीं है। भारतीय रेलवे की ओर से खुद यह जानकारी दी गई है। पूर्वी रेलवे की ओर से सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट किया गया है। इसमें उस वायरल लिस्ट को भी दिखाया गया जिसमें नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने की बात कही गई है। ईस्टर्न रेलवे की पोस्ट में लिस्ट को शेयर करते हुए साफ तौर पर इसे फेक न्यूज बताया गया। इस तरह यह साफ हो जाता है कि इस महीने कई नई ट्रेनों के लॉन्च होने का झूठा दावा किया जा रहा है। 

कोल्हापुर से मुंबई के लिए नई वंदे भारत की तैयारी

बता दें कि हावड़ा रेलवे स्टेशन हावड़ा डिवीजन के तहत आता है, जो कि पूर्वी रेलवे का सबसे पुराना डिवीजन है। फिलहाल पश्चिम बंगाल से होकर कुल 4 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। जनवरी 2024 में महाराष्ट्र राज्य रेल मंत्री रावसाहेब दानवे ने बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने बताया कि कोल्हापुर से मुंबई के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस सर्विस जल्द शुरू होगी। हालांकि, इसे लेकर उन्होंने कोई तारीख नहीं बताई थी। इसके अलावा, पटना से लखनऊ के बीच भी वंदे भारत शुरू करने की तैयारी है। मगर, इसे अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। वहीं, उत्तराखंड के देहरादून से केवल एक वंदे भारत ट्रेन चलती है जो दिल्ली आनंद विहार स्टेशन तक जाती है। साथ ही देहरादून-लखनऊ के लिए वंदे भारत पर काम चल रहा है।

ये पढ़ें - UP Update : ये सिटी बनेगी टूरिज्म हॉटस्पॉट, सालाना 5 करोड़ टूरिस्ट, व्यापार में आएगा तगड़ा उछाल