दुनिया के इस देश में महिलाएं सबसे सुरक्षित, नाम सुन रह जाएंगे दंग

The Chopal, New Delhi : महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति दुनिया भर में अलग-अलग है। महिलाओं को कुछ देशों में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन दूसरे देशों में वे बहुत सुरक्षित हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि महिलाओं के लिए विश्व में कौन से देश सबसे ज्यादा सुरक्षित है।
दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित देश
ज्यादातर अध्ययनों और सर्वेक्षणों के अनुसार, उत्तरी यूरोपीय देश दुनिया में सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट में आते हैं। महिलाएं इन देशों में बहुत सुरक्षित हैं और महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार दिए जाते हैं।
आइसलैंड - आइसलैंड को विश्व का सबसे सुरक्षित देश कहा जाता है। यहां महिलाओं को व्यापार, समाज और राजनीति के हर क्षेत्र में समान अवसर दिए जाते हैं।
नॉर्वे - नॉर्वे देश महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित माना जाता है। यहां महिला हिंसा पर कड़ी कार्रवाई के प्रावधान बनाए गए हैं।
फिनलैंड - महिलाओं को फिनलैंड में शिक्षा और नौकरी के समान अवसर दिए जाते हैं। यहां महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बहुत ज्यादा है।
स्वीडन - स्वीडन में महिलाओं को कई सामाजिक सुरक्षा योजनाएं मिलती हैं। यहां महिलाओं को बाल देखभाल और मातृत्व अवकाश की सुविधाएं भी दी जाती हैं।
डेनमार्क - डेनमार्क में लैंगिक समानता के लिए महिलाओं को कई कानूनी सुरक्षाएं मिलती हैं।
महिलाओं की सुरक्षा में भारत की स्थिति
भारत में महिलाओं की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय है। भारत सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत से कड़े कदम उठाई जा रहे है, लेकिन अभी भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार को बहुत से कड़े कदम उठाने की जरूरत है।
इन बातों को ध्यान में रखते हुए माना जाता है, देश को सुरक्षित
महिलाओं के लिए किसी देश को सुरक्षित मानने के लिए कई कारण हैं। जैसे कि महिलाओं की हिंसा के खिलाफ सख्त और प्रभावी कानून होने चाहिए। महिलाओं को भी शिक्षा और नौकरी के समान अवसर मिलने चाहिए। महिलाओं को भी बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं मिलनी चाहिए। साथ ही, महिलाओं को समाज में पुरुषों के समान दर्जा मिलना चाहिए। इसके अलावा, देश में लिंग समानता की कोशिश की जानी चाहिए।