शामली में यमुना नहर की पटरी का किया जाएगा चौड़ीकरण, 47 करोड़ होंगे खर्च
UP News : यूपी से गुजरने वाली यमुना नहर की पटरी का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके कार्य लिए सरकार द्वारा 47 करोड रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी। जिससे नहर पटरी की चौड़ाई को 3.75 मीटर से बढ़ाकर 7 मीटर चौड़ा किया जाएगा।
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश से गुजरने वाली यमुना नहर की पटरी के चौड़ीकरण कार्य ने रफ़्तार पकड़ ली है। 47 करोड रुपए की लागत से मेरठ-करनाल हाईवे से लेकर भेसवाल रोड तक जिला मुख्यालय आने जाने वाली पूर्वी यमुना नहर की पटरी कचौड़ी कारण किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग शामली की तरफ से 7 मीटर पूर्वी यमुना नहर पटरी की प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।
मेरठ-करनाल हाईवे से लेकर भैंसवाल पुल तक आठ किमी पूर्वी यमुना नहर की दोनो ओर पटरी 3.75 मीटर चौड़़ी है। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने नवीन जिला मुख्यालय के मद्देनजर एक माह पहले पूर्वी यमुना नहर पटरी का जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिकारियों को नहर पटरी की डीपीआर बनाने के निर्देश दिए।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दीपेंंद्र जायसवाल ने बताया कि पूरब दिशा की नहर की सात मीटर चौड़ी पटरी का 23 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। जिसमें बिजली का तीन करोड़ 80 लाख रुपये, वन विभाग का एक करोड़ 21 लाख रुपये एस्टीमेट में शामिल है।
पश्चिम दिशा की सात मीटर नहर पटरी का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जिसमें वन विभाग और बिजली विभाग का 24 करोड़ रुपये का एस्टीमेट संभावित है। बताया कि पूर्वी यमुना नहर की पटरी का 47 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। शासन से धनराशि अवमुक्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरु कराया जाएगा।
दोनों नहर पटरी की जद में 800 पेड काटे जाएंगे
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय जाने वाली मेरठ-करनाल से लेकर भैंसवाल तक पूर्वी यमुना नहर की दोनों पटरियों के निर्माण के लिए 800 पेड़ काटे जाएंगे।

