UP में योगी सरकार बढ़ाया 2% DA, जानिए कब से कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर आएगी
UP News : उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को योगी सरकार ने खुश कर देने वाली सौगात दी है। प्रदेश के 28 लाख सरकारी कर्मचारियों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सरकारी कर्मचारी को वेतन में इजाफा होने की खबर सामने आते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के 28 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और खुशी की खबर सामने आई है। योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को लेकर एक खुशखबरी भरी सौगात दी है, जिससे उनके वेतन में इजाफा हुआ है। यह उत्तर प्रदेश में काम करने वाले 28 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। योगी सरकार ने महंगाई भत्ता को दो प्रतिशत बढ़ा दिया है। जनवरी से 16 लाख कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनर्स को महंगाई भत्ता मिलेगा।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को एक और अवसर दिया है कि वे खुश हो सकें। राज सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दो फीसदी बढ़ा दिया है। कर्मचारी महंगाई भत्ता बढ़ाने और वेतन में इजाफा करने की खबर सुनकर खुश हैं। योगी सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है, जो जनवरी 2025 से लागू होगी। बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए यह फैसला कर्मचारियों को राहत देने के उद्देश्य से किया गया है।
सरकारी खर्च कितना बढ़ जाएगा?
यह बढ़े हुए महंगाई भत्ता अप्रैल 2025 से राज्य के कर्मचारियों को भुगतान किया जाएगा। यानी मई महीने में भुगतान मिलेगा। इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते से सरकार पर मई, 2025 में 107 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा, जबकि एरियर के भुगतान से 193 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च होगा। वहीं, ओपीएस वाले कर्मचारियों का जीपीएफ 129 करोड़ रुपये भरेगा। इसके बाद, जून 2025 से हर महीने 107 करोड़ रुपये सरकार पर खर्च होंगे।
केंद्रीय सरकार ने डीए बढ़ा दी
केंद्र सरकार ने हाल ही में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इन कर्मचारियों का डीए 55% हो गया है। 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों को इस निर्णय से लाभ हुआ है। केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ने के बाद राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा कर रही हैं।