The Chopal

यूट्युब से सीख काले गेहूं की खेती से अब लाखों कमा रहा किसान, कई राज्यों से मिल रहें आर्डर

   Follow Us On   follow Us on
Black wheat farming

The Chopal, MP: आविष्कार विकास की जननी होती है, ऐसा आपने अक्सर सुना होगा। लेकिन इसे चरितार्थ किया है मध्यप्रदेश के धार के किसान विनोद चौहान ने। जिनके एक छोटे से प्रयोग ने उन्हें एक सफल किसान बना दिया और आज बह करोडो रूपये सिर्फ खेती-किसानी से कमाते है। तो आइये जानते है विनोद के संघर्ष की कहानी ।

एक ही सीजन में किसान हुआ मालामाल

मध्यप्रदेश के धार के किसान विनोद चौहान सामान्य तौर पर पुस्तैनी खेती बाड़ी किया करते थे। कुछ दिनों पहले उन्होंने युटुब पर एक वीडियो देखा, काले गेंहू की खेती. उन्हें शुलाजपुर के किसान से प्रेरणा मिली, जिसने इसका बीज 200 रुपये प्रति किलो बेचा था।

फिर क्या था, विनोद लग गए काले गेंहू की खेती करने के विचार में यू-ट्यूब पर इन्हें काले गेहूं की खेती के बारे में पता चला। इसके बाद विनोद ने कृषि विशेषज्ञों से सम्पर्क किया। फिर बीस बीघा से काले गेहूं की खेती की शुरुआत कर दी। इस बार विनोद ने परंपरागत खेती की बजाय लीक से हटकर खेती की। दरअसल, विनोद ने सामान्य गेहूं की बजाय काले गेहूं की खेती की, जिसने इनकी किस्मत बदल दी।

काला गेहूं बन गया सोना

किसान विनोद चौहान ने अपनी 20 बीघा ज़मीन में काला गेहूं बोया था। जब फसल पककर तैयार हुआ तो विनोद चौहान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने अपनी बीस बीघा जमीन में पांच क्विंटल काला गेहूं की बुवाई की थी। 200 क्विंटल काले गेहूं की बंपर पैदावार हुई है।

12 राज्यों से डिमांड

इस गेहूं को खरीदने के लिए उनके पास कई राज्यों से लगातार कॉल आ रहे हैं । इस दुर्लभ काले गेहूं को खरीदने वालों की 12 राज्यों से डिमांड आ रही है। महज 10 हजार रुपये से शुरू की गई खेती, एक करोड़ से अधिक रुपये के कारोबार में तब्दील हो गई है। बेहतर किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के लिए उन्हें रविवार को मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में सम्मानित किया।

काले गेंहू के फायदे क्या है?

एक्सपर्ट बताते हैं कि काले गेहूं पर अभी भी रिसर्च चल रहा है। हालांकि, इसमें एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। इससे कैंसर के रोगी को फायदा होता है। इसमें जिंक की मात्रा भी अधिक होती है। एथोसाइनिन के कारण यह सुगर फ्री भी होता है। स्टार्च भी कम होता है। ऐसे में शुगर के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने से पाचन क्षमता भी तेजी से बढ़ती है।

News Hub