UP के सरयू के बाद अब पर्यटक रात की रोशनी में यमुना में चलते क्रूज से निहार पाएंगे कान्हा की जगमगाती नगरी
 

Mathura news: क्रूज अब वृंदावन से गोकुल तक यमुना पार कर सकेंगे।  केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही यमुना में क्रूज उतारेंगे। पर्यटक जल्द ही क्रूज पर सवार होकर यमुना के किनारे कृष्ण की नगरी के एतिहासिक स्मारकों को देख सकेंगे। क्रूज वृंदावन क्रूज संचालन ट्रायल में पहुंच चुका है।

 

Mathura news: योगी सरकार ने अयोध्या में सरयू में क्रूज चलाने के बाद अब मथुरा में यमुना में क्रूज चलाने की तैयारी की है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार दोनों ने लगातार प्रयास किए हैं। पर्यटक जल्द ही क्रूज पर सवार होकर यमुना के किनारे कृष्ण की नगरी के एतिहासिक स्मारकों को देख सकेंगे। क्रूज वृंदावन क्रूज संचालन ट्रायल में पहुंच चुका है। क्रूज चलाने वाली कंपनी इसे जल्द ही ट्रायल करेगी।

ये पढ़ें - Property : बिहार के इस शहर में 1 कट्ठा जमीन की कीमत 3 करोड़ पार, 100 से 120 फीसदी बढ़े दाम 

आपको बताते चलें कि सड़क और जल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसे एक वर्ष पहले घोषित किया था। यहां के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने वृंदावन से गोकुल तक यमुना नदी पर क्रूज चलाने का ऐलान किया। लाखों देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यमुना पार करते हुए यहां के प्राचीन धार्मिक स्थलों को देखने के लिए केंद्र सरकार की इस योजना को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी सहमत है। 

उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद ने पीपीपी मॉडल पर वृंदावन से गोकुल तक यमुना में क्रूज की योजना को मंजूरी दी है। आपको बता दें कि इस क्रूज में 100 से 150 लोगों की जगह होगी और वृंदावन से गोकुल के बीच कई महत्वपूर्ण यमुना घाटों पर स्टेशन बनाए जाएंगे। कम्पनी के सीईओ अतुल कुमार तेवतिया ने बताया कि पहले क्रूज में मरम्मत की जाएगी, फिर यमुना में टेस्ट होगा।

ये पढ़ें - UP में अब इन बिजली उपभोक्ताओं की खैर नहीं, 19 जिलों के लिए जारी हुआ नया फरमान