Alcohol : शराब के शौकिनों के लिए जरूरी जानकारी, बीयर, विहस्की, वोदका और रम में यह होता है फर्क 

Alcohol Types: शराब के शौकिनों के लिए बड़ी खबर है। आपने सुने होंगे कई वैरायटी के नाम। बीयर, विहस्की, वोदका आदि। परंतु क्या आप जानते हैं कि वोदका और रम में क्या फरक होता है। 

 
Important information for wine lovers, this is the difference between beer, whiskey, vodka and rum

The Chopal: आपने शराब के कई तरह के नाम सुने होंगे, जैसे वाइन, व्हिस्की, ब्रांडी वोडका, बियर, जिन आदि। परंतु, क्या आपको पता है की शराब की इन अलग अलग वैरायटी में क्या फरक होता है?

बीयर: बीयर को फलों और पूरे अनाज के रस का उपयोग करके बनाया जाता है। इसमें अल्कोहल की मात्रा बहुत ही कम होती है। आमतौर पर, इसमें 4 से 8 प्रतिशत तक अल्कोहल होता है।

वोदका: बहुत से शराब प्रेमिक वोदका का आनंद लेते हैं। वोदका में आमतौर पर 40 से 60 प्रतिशत तक अल्कोहल की मात्रा होती है और यह विभिन्न फ्लेवर में आती है। वोदका आलू को फर्मेंट और डिस्टिल करके बनाई जाती है, लेकिन इसे अनाज और चीनी से भी बनाया जा सकता है।

व्हिस्की: व्हिस्की बनाने में गेहूँ और जौ जैसे अनाज का उपयोग होता है। विभिन्न व्हिस्की ब्रांड में अल्कोहल की मात्रा भी भिन्न होती है। आमतौर पर, व्हिस्की में 30 से 65 प्रतिशत तक अल्कोहल होता है। इसे गेहूँ और बार्ली को फर्मेंट करके बनाया जाता है।

ये भी पढ़ें - UP सरकार ने की युवाओं की बल्ले-बल्ले, अब मिलेगें 25 लाख युवाओं को मुफ़्त स्मार्टफोन, जाने

रम: ठंडे मौसम में कई लोग रम पीने का आनंद लेते हैं। रम एक डिस्टिल्ड ड्रिंक होती है और इसे फर्मेंटेड सुगरकेन और अन्य उगाई जाने वाली फसलों से बनाया जाता है। इसमें आमतौर पर 40 प्रतिशत तक अल्कोहल होती है, लेकिन कुछ ओवरप्रूफ रम में अल्कोहल की मात्रा 60-70 प्रतिशत तक हो सकती है।

रेड वाइन: रेड वाइन लाल और काले अंगूरों से बनाई जाती है। यह एक प्रकार की फर्मेंटेड ग्रेप जूस (अंगूर का रस) होती है। छायांकित अंगूरों को आधे से एक महीने तक फर्मेंट किया जाता है और इसको बैरल में एज किया जाता है। आमतौर पर, रेड वाइन में 14 प्रतिशत तक अल्कोहल होती है।

शैम्पेन: शैम्पेन एक प्रकार की स्पार्कलिंग वाइन होती है और यह भी रेड ग्रेप्स से बनती है। इसमें आमतौर पर 11 प्रतिशत तक अल्कोहल होती है। शैम्पेन को टैंक में भरकर कई महीनों या सालों तक फर्मेंटेशन प्रोसेस में रखा जाता है।

ये भी पढ़ें - Noida Property: नोएडा में अब बढ़ने लगी प्रॉपर्टी की कीमतें, 3 साल बाद होने जा रहा ये काम