Delhi-Meerut Expressway : दिल्ली-नोएडा के लाखों लोगों को मिली बड़ी सौगात, मेरठ एक्सप्रेसवे पर चढ़ना-उतरना होगा आसान
Delhi-Meerut Expressway : अब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर उतना ही अधिक पैदल चलना आसान हो जाएगा। क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसाइटी ने प्रवेश और निकास स्थानों का निर्माण शुरू कर दिया है। इसका शिलान्यास केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने किया।
Delhi-NCR : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसाइटी का प्रवेश द्वार और निकास द्वार बनाने का काम शुरू हो गया है। दिल्ली से आने वाले वाहनों के लिए चिपियाना, लालकुआं की ओर एक निकास स्थान बनाया जा रहा है। इनसे आसपास के लोगों को मेरठ एक्सप्रेसवे पर चढ़ने और उतरने में आसानी होगी। वहीं, दूरी लगभग आठ किलोमीटर कम हो जाएगी।
शुक्रवार को निर्माण कार्य का शिलान्यास केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग और नागर विमानन केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने नारियल फोड़ कर किया। अप्रैल तक प्रवेश और निकास स्थान बनकर तैयार होंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह से लंबे समय से क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसाइटी और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने दिल्ली से मेरठ की ओर लाल कुआं पर निकास और प्रवेश स्थान बनाने की मांग की है। वर्तमान समय में प्रवेश और निकास स्थान नहीं होने से चालकों को कठिनाई हुई।
Delhi Expressway पर आने वाले चालकों को इससे बाहर निकलने के लिए डासना आना पड़ता है। अब चिपियाना में उनकी सुविधा के लिए निकास स्थान बनाने का काम शुरू हो गया है। मेरठ से आने वाले वाहनों को एक्सप्रेसवे से निकालने के लिए एबीएस कॉलेज से थोड़ा पहले निकास स्थान मिलेगा। वहीं, क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसाइटी कट से फ्लाईओवर शुरू होने से पहले सड़क पर चढ़ने का स्थान बनाया जा रहा है। इससे क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसाइटी के लोगों को दिल्ली जाना आसान होगा।
जल्द निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा
NHAI के परियोजना अधिकारी अरविन्द कुमार ने कहा कि प्रवेश और निकास स्थानों का निर्माण शुरू हो गया है। अप्रैल तक निर्माण कार्य समाप्त हो जाएगा। लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी। निर्माण की लागत लगभग दस करोड़ रुपये होगी।
ये पढ़ें - UP में भयंकर बरसेंगे बादल, गलन वाली ठंड करेगी बेहाल, 64 जिलों में येलो अलर्ट जारी
एनएच-9 पर जाम से राहत मिलेगी
प्रवेश द्वार और निकास द्वार बनने से एनएच-9 पर रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। वाहनों का दबाव सुबह और शाम एनएच-9 लेन पर बढ़ने से जाम रहता है। इसलिए मुसीबत उठानी पड़ती है। लेकिन सभी जगह यातायात पुलिस है। इसके बावजूद जाम नहीं सुधर रहा था। लोग इससे परेशान हो रहे थे। लोग समस्या को हल करने की मांग कर रहे थे। अब प्रवेश और निकास स्थान बनने से जाम को कम किया जा सकेगा।