UP के इन 29 गांवों के किसानों को मिलेगा जमीन अधिग्रहण का मुआवजा

UP News : किसानों के लिए अच्छी खबर। दरअसल सरकार की ओर से आए एक अपडेट के मुताबिक यमुना अथॉरिटी क्षेत्र के 29 गांवों के किसानों को मुआवजा मिलेगा.
 

Greater Noida News : यमुना अथॉरिटी क्षेत्र के 29 गांवों के 3 हजार किसानों के लिए अच्छी खबर है। इन किसानों को मुआवजे की अंतर धनराशि का पैसा और कोर्ट में जमा मुआवजे की धनराशि मिलेगी। यह मुआवजा और अंतर धनराशि का पैसा अब कोर्ट के बजाए एडीएम लैंड विभाग से मिलेगा। इससे यमुना अथॉरिटी पर करीब 50 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। 

वर्ष 2010-2011 में जमीन अधिग्रहण की थी-

यमुना अथॉरिटी ने वर्ष 2010-2011 में जमीन अधिग्रहण की थी। उस दौरान 29 गांवों के करीब तीन हजार किसानों ने मुआवजा नहीं उठाया था। इसके बाद यह मुआवजे की धनराशि ट्रेजरी में जमा कर दी गई। यह पैसा अदालत से मिलता, लेकिन अब यह पैसा किसानों के एडीएम लैंड विभाग से मिलेगा। मूल मुआवजे के साथ किसानों को अंतर धनराशि भी दी जाएगी। जमीन अधिग्रहण में जिला प्रशासन जमीन दर अवार्ड करता है। सीधे जमीन खरीद में प्राधिकरण किसानों की दर तय करता है। अधिग्रहण और सीधे जमीन खरीद में दर में अंतर है। सीधे जमीन खरीदने वालों को अधिक पैसा मिला। 

अब 11 जुलाई को होगी बोर्ड बैठक-

यमुना अथॉरिटी का कहना है कि अवार्ड करते समय मुआवजा दर कम थी। जो किसान मुआवजा नहीं लिए थे। वह अब मुआवजा ले रहे है। ऐसे सभी किसानों को उस समय की सीधे खरीद दर के हिसाब से पैसा मिलेगा। इस प्रस्ताव को अथॉरिटी 11 जुलाई को होने वाली बोर्ड बैठक में रखेगी। बोर्ड से प्रस्ताव पास होने के बाद ही इसका लाभ किसानों को मिल सकेगा।

Also Read: UP के इस जिले में 500 एकड़ जमीन अधिग्रहण कर लगेंगे हजारों उद्योग, दिल्ली-गुरुग्राम रह जाएंगे पीछे