G20 Summit: इस महिला ने लगाई जी-20 कार्यक्रम मोटे अनाज की प्रदर्शनी, हुई जमकर सराहना   
 

भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने देश की राजधानी दिल्ली में जी 20 के कार्यक्रम में प्रदर्शनी का आयोजन किया है। देश के विभिन्न राज्यों से आए किसानों ने प्रदर्शनी में अपने उत्पादों को दिखाया। 
 

The Chopal - भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने देश की राजधानी दिल्ली में जी 20 के कार्यक्रम में प्रदर्शनी का आयोजन किया है। देश के विभिन्न राज्यों से आए किसानों ने प्रदर्शनी में अपने उत्पादों को दिखाया, जिसमें डिंडौरी जिले से बैगा महिला लहरी बाई ने विशेष योगदान दिया। लहरी बाई ने अंतराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के तारतम्य में जिले के श्रीअन्न और इससे बने उत्पादों का प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों ने उत्पाद को बहुत सराहा है।

ये भी पढ़ें - UP Railway : यूपी के आगरा आने जानें का सफर होगा आसान, यहां तक पहुंचेगी ट्रेन 

लहरीबाई बीज बैंक

बैगा लहरी बाई द्वारा विलुप्त हो रहे मोटे अनाज का बीज बचाने के लिए बीज बैंक बनाया गया है। उनके पास यहां दो दर्जन से अधिक विलुप्त हो रहे मोटे अनाज का बीज है। जो वे किसानों को बोनी के लिए देते हैं इस पहल से भी लहरी बाई को बहुत सम्मान मिला है। उन्हें जिले से कृषि विभाग के अमले ने दिल्ली में उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए ले जाया गया है। लहरी बाई के अलावा जी 20 में एमपी के अशोकनगर की प्रसिद्ध चंदेरी कला भी है। जी-20 में शामिल होने वाले मेहमानों को चंदेरी कला वर्ष का निमंत्रण मिला।

ये भी पढ़ें - Railways : ट्रेन के पंखे चाहकर भी चोरी नहीं कर सकते चोर, ये है वजह