Rajasthan Weather : नवंबर के चौथे सप्ताह बदलेगा राजस्थान का मौसम का मिजाज  
 

Rajasthan Weather News :मौसम विभाग ने हाल ही में राजस्थान के मौसम के बारे में काफी जानकारी दी है। आपको बता दें कि राज्य में पारा 15 डिग्री से भी कम हो गया है। नवंबर के आखिरी हफ्ते में पारा बहुत नीचे चला जाएगा. मौसम का पूरा अपडेट देखें

 

The Chopal : विभाग ने राजस्थान में मौसम (Rajasthan Weather News) के बारे में नवीनतम जानकारी दी है। प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम बदलने से सर्दी शुरू हो गई है। सुबह-शाम और रात में ठंडी हवाएं चलती हैं, तो दोपहर में हल्की धूप से लोगों को राहत मिलती है। उत्तरी हवा से क्षेत्र का न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है।

ये पढ़ें - UP के 2 जिलों की बल्ले-बल्ले, बनेगा 61 किलोमीटर लंबा फोरलेन हाईवे, 39 गांव की जमीन होगी अधिग्रहण 

राज्य में पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। वहीं दस जिलों में 12 डिग्री से कम पारा था। माउंट आबू राजस्थान में सबसे ठंडा स्थान बन गया। यहाँ सबसे कम तापमान लगभग 6 डिग्री था। फतेहपुर और सीकर माउंट आबू के बाद दूसरे स्थान पर हैं। जयपुर की राजधानी में भी सबसे कम तापमान लगभग 13 डिग्री था। अगले 24 घंटे में मौसम विभाग ने कहा कि रात के तापमान में और अधिक गिरावट हो सकती है।

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम -

राजस्थान में मौसम में ठंडक को लेकर हर कोई जानना चाहता है कि प्रदेश में कड़ाके की ठंड आखिर कब दस्तक देगी। इसी को लेकर मौसम विभाग की ओर से एक ताजा अपडेट जारी किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। इसी के साथ आगामी 2-3 दिन कुछ भागों में कुहासा (Smog) की परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है। इसके बाद नवंबर के आखिरी सप्ताह में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव की संभावना है। जिसके बाद कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है।

स्मॉग से लोगों को हो सकती परेशानी -

राजस्थान में दिल्ली की तरह स्मॉग को लेकर चिंता जताई जा रही है। प्रदेश में सुबह के समय स्मॉग पड़ने से दृश्यता (visibility) का स्तर काफी हद तक गिरता हुआ नजर आया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में अगर ऐसी ही स्तिथि बनी रही तो अस्थमा और सांस में दिक्कत वाले मरीजों की परेशानियां बढ़ सकती है। दिवाली पर पटाखों के धुंए से आसमान में प्रदुषण का स्तर भी बढ़ गया है जिसके चलते सभी को सावधान रहने की जरुरत है। आगामी दिनों में इसके कम होने के आसार फिलहाल नजर नही आ रहे हैं।

ये पढ़ें - NCR में बनेगा एक और नया एक्सप्रेसवे, करोड़ो होंगे खर्च, कई राज्यों को होगा फायदा