UP में इस जिले की सड़क बनेगी फोरलेन, चौड़ीकरण से लोगों में खुशी की लहर 
 

UP News : यूपी के इस फोरलेन मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस फोरलेन के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिलने के बाद लोगों में खुशी का माहौल हैं। इस फोरलेन के चौड़ीकरण के लिए 64 करोड़ 76 लाख का खर्च होगा। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से- 

 

Uttar Pradesh : यूपी की योगी सरकार आजमगढ़-मऊ, लखनऊ-बलिया मार्ग फोरलेन के चौड़ीकरण के लिए स्वीकृति दे दी हैं। सरकार के इस फैसले से जिले में विकास की रफ्तार काफी तेजी के साथ आगे बढ़ेगी। आम जनता में खुशी के लहर हैं। जानकारी के लिए बता दे की यह मार्ग कई जिलों का आपस में जोड़ता है। मार्ग के चौड़ीकरण होने के बाद आवागमन सुगम होगा। जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। 

मऊ-आजमगढ़ मार्ग और लखनऊ-बलिया मार्ग बनने से कई जिलों को सीधा फायदा होगा। शासन की तरफ से जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन की तरफ से चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण के लिए चार अरब 64 करोड़ 76 लाख बजट स्वीकृत किया गया था। विभाग की तरफ से चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा था। लेकिन अभी तक मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इससे यात्रा करने के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन की तरफ से पिछले दिनों बजट में निर्माण कार्य के लिए बजट जारी करने की मंजूरी प्रदान की गई है। इससे जनपद वासियों में काफी खुशी है। व्यापारियों समेत संभ्रांत नागरिकों का कहना है कि इससे विकास का पंख तेजी के साथ रफ्तार पकड़ेगा।

ये पढ़ें - UP के इस बड़े शहर का बदला जायेगा नाम, सरकार ने पूरी करली तैयारी