The Chopal

UP के इस बड़े शहर का बदला जायेगा नाम, सरकार ने पूरी करली तैयारी

UP news : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इन दोनों शहरों के नाम बदलने के लिए काफी ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रही है। आपको बता दें कि यूपी सरकार ने पिछले ही दिनों कुछ शहरों के नाम बदले थे। अब प्रशासन के सामने नगर निगम की बड़े शहर का नाम बदलने का प्रस्ताव सामने आया है। नगर निगम अभी कुछ नाम पर गौर कर रहा है जैसे ही नाम फाइनल होगा इस काम को आगे बढ़ाया जाएगा। चलो पढ़ें पूरी जानकारी किस शहर का नाम बदलने वाला है

   Follow Us On   follow Us on
UP के इस बड़े शहर का बदला जायेगा नाम, सरकार ने पूरी करली तैयारी 

Uttar Pradesh News : यूपी सरकार वर्तमान में शहरों के नाम बदलने पर बहुत ध्यान दे रही है, सरकार ने पहले भी कुछ शहरों के नाम बदले थे, लेकिन अब नगर निगम ने इस बड़े शहर का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा है।  नगर निगम अभी कुछ नामों पर विचार कर रहा है और अगर कोई नाम निर्धारित होता है, तो प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।  किस शहर का नाम बदलने वाला है, आइए जानें।

दिल्ली से सटा गाज़िआबाद उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े शहरों में से एक है, जहां हर दिन जनसंख्या बढ़ रही है और उद्योग भी बढ़ रहा है। यूपी सरकार पिछले कुछ समय से शहरों का नाम बदल रही है, और हाल ही में नगर निगम की बैठक में बहुमत से गाजियाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित हो गया है। इस प्रस्ताव को अब राज्य सरकार को भेजा जाएगा। राज्य सरकार की मंजूरी मिलने पर गाजियाबाद का नाम बदल दिया जाएगा। राज्य सरकार निर्धारित करेगी कि गाजियाबाद का नया नाम क्या होगा। उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद को गजनगर या हरनंदी नगर नाम देने की चर्चा चल रही है।

ये पढ़ें - UP के कई जिलों में हाई अलर्ट, माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से हुई मौत 

प्रस्ताव पास होते ही भारत माता की जय के लगे नारे

गाजियाबाद नगर निगम की बैठक में नाम बदलने का प्रस्ताव पारित होने के बाद सदन में जय श्री राम, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे। गाजियाबाद का नाम बदलने के प्रस्ताव को जानकारी के अनुसार केवल दो पार्षदों ने विरोध किया। अब गाजियाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। राज्य सरकार भी गाजियाबाद का नया नाम निर्धारित करेगी। 

इलाहाबाद और फैजाबाद का बदला नाम

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के साथ ही शहर के नाम बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर दिया गया। अब फैजाबाद का नाम अयोध्या है। 

रेलवे स्टेशनों के भी बदले नाम

वहीं उत्तर प्रदेश में रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदले गए। मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया। झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन किया गया था।

ये पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 29 March 2024: इन राशियों की पलटेगी किस्मत, आज के दिन वाणी पर नियंत्रण रखें