Weather News : इन राज्यों में बादलों की गड़गड़ाहट से होगी मूसलाधार बारिश, बढ़ जाएगी ठंड

 

The Chopal : 01 नवंबर से राज्य के हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने का अनुमान मौसम विभाग ने किया है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में दो और तीन नवंबर को हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड होगी।

इन जिलों में बारिश की संभावना

नवंबर पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री के साथ रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही आसपास बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो से तीन दिन में हरियाणा, हिमाचल के साथ ही उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ एंट्री ले सकता है।

ये पढ़ें - UP के इन 17 शहरों में खोले जाएंगे ई चाजिंग स्टेशन, एक साथ चार्ज जाएंगे सैकड़ों वाहन

पाला फसलों को नुकसान

अब सुबह राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में काफी पाला गिरने लगा है। सुबह पाले की चादर चहुंओर बिछ रही है। लोगों ने पहाड़ों में ठंड बढ़ने के साथ जैकेट, स्वेटर और अन्य गर्म कपड़े पहनने लगे हैं।

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज - 

यूपी में ठंड का प्रभाव दिखाई दे रहा है। लेकिन अभी तक सिर्फ सुबह और रात का मौसम ठंडा था। दिन में धूप के कारण मौसम गर्म था। अब मौसम विभाग का कहना है कि आज से उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ठंड का प्रभाव बढ़ेगा। इसके अलावा, सर्दी बढ़ने के साथ ही हवा में फैल रहा प्रदूषण अधिक घातक होगा। हवा में बढ़ती ठंड के साथ धुंध भी बढ़ती जा रही है। 

ये पढ़ें - UP में हाईवे जमीन अधिग्रहण से 1000 से अधिक किसान रातोंरात हुए करोड़पति, दिवाली से पहले मिले करोड़ों

राजस्थान में मौसम का मिजाज 

राजस्थान में मौसम में कई बदलाव हैं। प्रदेश में एक नई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कुछ स्थानों में बरसात होने की आशंका है। ऐसे में मेरी डिपार्मेंट ने मरूधरा के मौसम की सूचना दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में आने वाले 3 से 4 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन बीते 30 अक्टूबर को राजस्थआन के ऊपर एक छोटे से पश्चिमी विक्षोभ ने कुछ क्षेत्रों में हल्की से तेज बारिश की। बीकानेर के आसपास और सीमावर्ती क्षेत्रों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी हुई।