Weather Today : उत्तर प्रदेश, Bihar समेत कई राज्यों का बदलने लगा मौसम, जाने अपने राज्य का हाल
 

IMD news :नवंबर महीने से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने लगा है, UP और बिहार में ठंड ने दस्तक दी है, आइये जानते हैं मौसम का मिजाज  

 

New Delhi : Delhi-NCR में ठंड बढ़ने लगी है। हालाँकि, ठंड बढ़ने के साथ ही स्मॉग और वायु प्रदूषण भी प्रभावी होने लगा है। दिल्ली-एनसीआर स्मॉग से घिरी हुई है, जहां सांस लेना मुश्किल हो गया है। फिलहाल दिल्ली का तापमान कुछ खास बदलने की संभावना नहीं है। यूपी और बिहार में दिन और रात दोनों ठंड और कोहरा है। आने वाले सप्ताह में उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तेज धूप भी खिली रहेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान बढ़ सकता है। दिल्ली में दिन में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस है व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

ये पढ़ें - 2024 तक इतना बढ़ेगा कर्मचारियों-पेंशनरों का महंगाई भत्ता, डीए एरियर पर आया ताजा अपडेट

यूपी-बिहार का मौसम का हाल  

नवंबर में यूपी, बिहार और राजस्थान के मौसम में बहुत बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में मौसम इसी तरह रहेगा। यदि मौसम में कोई बदलाव हो भी तो वह छोटा होगा। लोग सुबह और शाम को तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंड का अनुभव करने लगे हैं। वहीं रात और सुबह भी कोहरा दिखता है। दोपहर में धूप भी रहेगी। इसलिए लोगों को हल्की गर्मी भी लगेगी। 

ये पढे - Weather Update : आने वाले 2 दिनों बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में होगी भारी गिरावट

इन राज्यों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इन राज्यों में फिलहाल हल्की ठंड देखने को मिल रही है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसका सीधा असर इन राज्यों से सटे मैदानी भागों जैसे दिल्ली, यूपी, हरियाणा इत्यादि में देखने को मिलेगा।