Weahter News : देश के इन 4 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जान लें मौसम का हाल
 

Delhi NCR Weather : भारत मौसम विभाग ने हाल ही में देश के इन चार राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में बारिश होने के बाद दिल्ली एनसीआर में सर्दी होगी। नीचे खबर में देखें दिल्ली और एनसीआर में मौसम की स्थिति:

 

The Chopal : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी कोहरा होगा। वहीं, साइक्लोन मिधिली बांग्लादेश तट को पार करने के बाद कमजोर पड़ गया है। इसकी वजह से त्रिपुरा और मिजोरम के हिस्सों में बारिश नहीं हुई। अब इसके उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।

ये पढ़ें - UP News : उत्तर प्रदेश से मुंबई तक चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, पांच शहरों को मिलेगा बड़ा फायदा 

दिल्ली में बढ़ेगी सर्दी

राष्ट्रीय राजधानी में आज आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और सुबह हल्का कोहरा रहेगा। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 और 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सोमवार से दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने की संभावना है। अगले एक हफ्ते में तापमान में काफी गिरावट की संभावना है।

इससे पहले शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28.9 और 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।अन्य राज्यों में पश्चिम बंगाल और सिक्किम की बात करें तो, कोलकाता में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सिक्किम और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। ओडिशा में आज सभी जिलों में भी मौसम शुष्क रहेगा। भुवनेश्वर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। बर्फबारी से सर्द हवाओं का असर मैदानी इलाकों में रहेगा। सोमवार से तापमान से और गिरावट आ सकती है। केदारनाथ, जोशीमठ, और चोपता में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। उधर, मौसम विभाग ने शिमला में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। यहांअधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 19 और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान केलांग में -0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये पढ़ें - Delhi News : सस्ते में फ्लैट खरीदने का मौका दे रहा हैं DDA, जल्दी भर दें ये फॉर्म 

मौसम विभाग ने दक्षिण भारतीय राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार के कई स्थानों में अगले कुछ दिन बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर जमकर बारिश हुई है। कराईकल क्षेत्र में मध्यम बारिश हुई। पुडुचेरी में बहुत हल्की बारिश हुई। क्षेत्र के मैदानी इलाकों में नामक्कल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इरोड में क्षेत्र में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।