Big Decision Stop Corruption : हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने के लिए लिया यह बड़ा फैसला, देखें

The Chopal , Ambala Big Decision Stop Corruption : हरियाणा प्रदेश सरकार ने जनता की परेशानीयों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है अब हरियाणा में संपत्ति या जमीन की रजिस्ट्री होने के साथ (इंतकाल) म्यूटेशन भी उसी दिन दर्ज होगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें
 

The Chopal , Ambala

Big Decision Stop Corruption : हरियाणा प्रदेश सरकार ने जनता की परेशानीयों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है अब हरियाणा में संपत्ति या जमीन की रजिस्ट्री होने के साथ (इंतकाल) म्यूटेशन भी उसी दिन दर्ज होगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें सरकारी दफ़्तरों के चक्कर न काटने पड़े.

पहले यह कई दिनों तक लटका रहता था

इस से रजिस्ट्री होने के बाद इंतकाल होने के कार्य कई कई महीने लटका रहता था ओर जनता को बार बार तहसील व अधिकारियों के पास चक्कर लगाने पड़ते थे. कई बार तो अधिकारियों पर सुविधा शुल्क लेने के भी आरोप लगते रहे है तहसील भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए हरियाणा सरकार का यह बड़ा फैसला माना जा रहा है.

जिले अंबाला में भी यह प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है जानकारी देते हुए जिले अंबाला के उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि रजिस्ट्री के दिन ही अब म्यूटेशन हो जाया करेगी जिस से तहसील में जनता की भीड़ भी कम होगी व लोगो को बार बार चक्कर नही लगाने पड़ेंगे अब म्यूटेशन (इंतकाल) में देरी नही होगी तो भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी. Big Decision Stop Corruption

हरियाणा में अब नहीं होगा नहरों से पानी चोरी, RTDAS सिस्टम स्थापित, कैसे करेगा काम देखें