Roadways Bus Fare: राजस्थान में महिलाओं को बसों में देना होगा आधा किराया, आगमी 1 तारीख से नया नियम लागू

 

THE CHOPAL - राजस्थान सरकार ने रोडवेज बसों का किराया अब आधा करके महिलाओं को बड़ी राहत देने का ऐलान भी किया है। बता दे की राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी भी दी।  प्रदेश में 1 अप्रैल से महिलाओं को रोडवेस बसों में अब आधा किराया देना ही होगा। 

ALSO READ - Unique Village :राजस्थान का अनोखा गांव जहां मर्द डरते हैं औरतों से, जाने अपडेट

सीएम गहलोत ने यह जानकारी दी कि 1 अप्रैल से राजस्थान में महिलाओं का रोडवेज किराया आधा होगा हो जाएगा। इसके साथ ही विशेष श्रेणी की बसों में  30 फीसदी किराए की छूट भी बरकरार रहेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार महिलाओं का सम्मान व उनके जीवन को आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और ये फैसला राजस्थान प्रदेश की बेटियों, बहनों व माताओं को समर्पित भी हैं। राजस्थान सरकार द्वारा इसकी घोषणा बजट में की गई थी। 

ALSO READ - Rajasthan Teacher Bharti: राजस्थान शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन का मिला एक और मौका, 9712 पदों पर आवेदन की बढ़ी अंतिम तारीख

महिलाओं का सम्मान -

1 अप्रैल से राजस्थान में महिलाओं का रोडवेज किराया तो आधा होगा ही साथ विशेष श्रेणी की बसों में जारी 30 फीसदी किराए की छूट भी बरकरार रहेगी। बता दें कि त्योहारों के मौके पर अलग-अलग राज्यों द्वारा महिलाओं को किराए में छूट दी जाती रही है। कभी रक्षा बंधन और भैयादूज जैसे त्योहारों पर महिलाओं को फ्री यात्रा का मौका मिलता है। कई राज्यों में महिला दिवस के मौके पर भी मुफ़त बस सेवा का ऐलान भी किया जाता है। हालांकि, दिल्ली सरकार लंबे वक्त  से महिलाओं को डीटीसी बसों में फ्री सेवा भी दे रही है। 

ALSO RAED - Weather Update: ग्लोबल वार्मिंग का असर, देश के इन इलाकों में गर्मी ने 146 साल का रिकॉर्ड तोड़ा