The Chopal

Aaj Ka Rashifal 6 August 2022, आज का राशिफल 6 अगस्त 2022

   Follow Us On   follow Us on
6 august

Aaj Ka Rashifal 6 August 2022: आज 6 अगस्त 2022 शनिवार ( Saturday) का दिन है. सावन मास ( Sawan Month) की शुक्ल पक्ष षष्ठी अष्टमी 03:56 AM, Aug 06 तक है. सूर्य मिथुन राशि पर योग-व्यात ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में भी परिवर्तन होते रहते हैं. मनुष्य का हर दिन अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही इंसान के ग्रहों की स्थिति में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिल जाते हैं. ज्योतिष के मुताबिक यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इससे व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने पर व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है. उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना भी करना पड़ता है. आज यहाँ इस लेख में आज आपको राशिनुसार राशिफल बताएंगे.   

मेष राशि – Mesh Rashi 6 August 2022, Aries Horoscope 6 Augustka 2022 Rashifal  (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित प्रभाव दायक है. इस समय आप जो भी बोलें बहुत सोच-समझ कर बोलें. कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. आमदनी निरंतर बनी हुई है, लेकिन खर्चे भी रहेंगे. आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती है. पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखने के लिए चिंतन करना पड़ेगा. समस्याओं परेशानियों का प्रतिरोध करने की कोशिश करें.

वृष राशि – 6 August 2022, Taurus Horoscope 6 August 2022, Vrishabha Rashi 6 August Ka 2022 Rashifal (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)  

आज का दिन शानदार रहने वाला है. जो लोग जॉब कर रहे हैं, आज उन्हें अपने किसी काम के लिये इन्क्रीमेंट मिल सकता है. वहीं जो लोग जॉब की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है. आज आप किसी कम्पनी में इंट्रव्यू के लिये जा सकते हैं. आपका उत्साह बना रहेगा. मन में नई चीज़ों को जानने के लिये उत्सुकता भी रहेगी. आपके भाई-बहन काम में आपकी पूरी मदद करेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्यार बना रहेगा. आप उन्हें कोई ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं.

मिथुन राशि – Mithun Rashi 6 August 2022, Gemini Horoscope 6 August 2022, Mithun Rashi 6 August Ka 2022 Rashifal  (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह)

आज आपकी कार्य करने की क्षमता बढेगी और बेहतर परिणाम सामने आयेंगे. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा. यदि आप किसी क़ानूनी मामलों से जुड़े हुए हैं तो उसके सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का निर्णय लेना आज आपके लिए नकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं और निसंकोच आगे बढ़ें.

कर्क राशि- Cancer Horoscope 6 August 2022, Kark Rashi 6 August Ka 2022   Rashifal Kark Rashi 6 August Ka 2022 Rashifal,(हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : 

यह अवधि मिश्रित प्रभाव प्रदान करती है. आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके लाभ प्राप्त करेंगे. आज व्यवसायिक एव आर्थिक लाभ संभव है. किन्तु पारिवारिक जीवन में गड़बड़ी और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे. आपको स्वयं के स्वास्थ्य की अधिक देखभाल करने की आवश्यकता पड़ सकती है. आप आंख या कानों को प्रभावित करने वाली कुछ छोटी बीमारियों से पीड़ित हो सकतें हैं.

सिंह राशि – Singh Rashi August 5 2022 , Leo Horoscope 6 August 2022, Singh Rashi 6 August Ka 2022 Rashifal (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) :

आज बिजनेसमैन काम के सिलसिले में किसी दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं. महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है. आज कोई व्यक्ति आपके विचारों को दबाने की कोशिश कर सकता है. आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए. आपकी आय में वृद्धि होने की उम्मीद नजर आ रही है. मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा. दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा.

कन्या राशि – Kanya Rashi 6 August 2022, Virgo Horoscope 6 August 2022, Kanya Rashi 6 Augustka 2022 Rashifal  (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो)

आज का दिन बहुत आसानी से बीतेगा. कोई चिंता न रखें. सहकर्मियों का सहयोग मिलने से निविध्न कार्य संपन्न होंगे, व्यक्तिगत जान पहचान से लाभ होगा. नकारात्मक विचार मन को घेर सकते है. परिवार में बड़े-बुजुर्गों से किसी घरेलु विषय पर बहस करने से बचें, वरना यह आपके पारिवारिक रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है. तैश में आकर बात करना और फैसला लेना भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. ननिहाल पक्ष के साथ संबंध सुधरेंगे.

तुला राशि – Tula Rashi 6 August 2022, Libra Horoscope 6 August 2022, Tula Rashi 6 August Ka 2022 Rashifal (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)
 
आज आपको बहुत सारे लाभ मिल सकते हैं. किन्तु यदि आप आर्थिक लाभ हेतु, आसान तरीकों की तलाश करते हैं तो आप केवल बुरे परिवर्तनों को आमंत्रित कर रहें हैं. व्यापारिक गतिविधियों से आपको अच्छा लाभ हो सकता है. वित्तीय मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए. अगर आपकी प्लानिंग दोषपूर्ण है तो आपके बिजनेस-पार्टनर के साथ रिश्ते कड़वे हो सकते हैं. अविवाहितों के जीवन में आज प्रेम का प्रवेश हो सकता है. रिश्तेदारों से सम्बन्ध सुधारने के लिए आज का दिन अनुकूल है.पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा.

वृश्चिक राशि – Vrishchik Rashi 6 August 2022, Scorpio Horoscope 6 August 2022, Vrishchik Rashi 6 August Ka 2022 Rashifal (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु)

आज आप जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं. साथ काम करने वाले लोगों से भी इस बारे में बात करेंगे. आज सब लोग आपके लिये बहुत मददगार रहेंगे. किसी खाने की चीज़ के प्रति आपकी रुचि अधिक बढ़ सकती है. आपको अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए. माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे. संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे. कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा.

धनु राशि – Dhanu Rashi 6 August 2022, Sagittarius Horoscope 6 August 2022, Dhanu Rashi 6 August Ka 2022 Rashifal (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु)

आज आपकी छोटी सी गलती से हाथ में आए हुए अवसर निकल सकते हैं. आज का दिन प्रेम जीवन के लिए बहुत खास होने वाला है. अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए आज आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता है. आज आपके लिए परिवार के साथ कहीं बाहर समय व्यतीत करने का काफी अच्छा संयोग बना हुआ है. आज कार्यभार अधिक रहेगा. इससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है. बेवजह किसी अजनबी से विवाद की स्थिति उत्पन्न न करें.

मकर राशि – Makar Rashi 6 August 2022, Capricorn Horoscope 6 August 2022, Makar Rashi 6 August Ka 2022 Rashifal(भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि)

नौकरीपेशा जातको को थोड़ा सयम से व्यय करने की सलाह दी जाती है. कुछ जातकों द्वारा एक नया वाहन खरीदा जा सकता है. आज अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना शुभ रहेगा. यह आपसी मतभेद को ख़त्म कर सकता है. आज आप में से कुछ को व्यवसायिक सन्दर्भ में दोहरी भूमिका निभानी पड़ सकती है. कुछ महत्वपूर्ण लोग से सपर्क स्थापित हो सकतें हैं. जो भविष्य में अत्यधिक शुभ परिणाम दे सकतें हैं. स्वास्थ्य सन्दर्भ में अपनी बाईं आंख के संबंध में अतिरिक्त सतर्क रहें.

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 6 August 2022, Aquarius Horoscope 6 August 2022, Kumbh Rashi 6 Augustka 2022 Rashifal (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा. आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है. परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो  जाने से मन प्रसन्न रहेगा. जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है, आज उनके घर पर कोई रिश्ता लेकर आ सकता है. छात्र आज किसी काम को पूरा करने के लिये अपने पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा. बेहतर स्वास्थ्य के लिये सुबह टहलने के बाद एक्सरसाइज जरूर करें, जल्द ही फायदा नजर आयेगा. किसी बुजुर्ग महिला को भोजन करायें, समन अच्छा रहेगा.

मीन राशि – Meen Rashi 6 August 2022, Pisces Horoscope 6 August 2022, Meen Rashi 6 August Ka 2022 Rashifal  (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि)

आज आपको कारोबार में लाभ मिलेगा. आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा. स्वभाव में उदासीनता छाई रहेगी. मुमकिन है कि आप अपने घर में या उसके आस-पास आज कुछ बड़े बदलाव करें. मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है. विदेश से अच्छी खबर मिलेगी. जो समस्या आपको परेशान कर रही है, उसकी जड़ तक जाने की कोशिश करें. मन की बात या कोई योजना आप किसी से शेयर न करें.

Also Read: Love Rashifal Today 6 August 2022: इन राशि वाले प्रेमी से प्रेम का इजहार करें, पढ़िए आज 06 अगस्त का लव राशिफल