The Chopal

Love Horoscope: पढ़े सभी राशियों का आज 28 जुलाई का लव राशिफल

   Follow Us On   follow Us on
Love Horoscope: पढ़े मेष से मीन सभी 12 राशियों का दैनिक लव राशिफल 

Aaj Ka Love Rashifal 28 July 2022: आज का राशिफल 28 जुलाई 2022 आज हम आपको आज वीरवार का लव राशिफल बताने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के प्रेम जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं. हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं. यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है. उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है.

Mesh 28 July 2022 Love Rashifal,  मेष 28  जुलाई 2022 लव राशिफल .

मेष राशि वालों आज प्रेमियों के रिश्ते में खटास भी आ सकती है। किसी बात को लेकर आपका साथी चिढ़ भी सकता है। आज हंसी मजाक के दौरान ज्यादा परेशान बिल्कुल न करें। आज आपको थोड़ा गंभीर रहना होगा। आज एक साथ काम करने वाले इस राशि के जातक शादी का प्लान भी बना सकते हैं।

Vrishabha 28 July 2022 Love Rashifal,  वृषभ 28 जुलाई 2022 लव राशिफल

वृषभ वालों आज के दिन विरोधियों के कारण लवर्स का दिन खराब हो सकता है। आज इस राशि के जातक डेट पर जाने का प्लान भी कैंसिल कर सकते हैं। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। इस राशि के लवर्स फोन पर अपनी दिल की बातें आज जरूर कर सकते हैं। आपके साथी पर भरोसा बढ़ेगा।

Mithun 28 July 2022 Love Rashifal, मिथुन 28 जुलाई 2022 लव राशिफल

मिथुन वालों आज लव कपल काफी उत्साहित रहेंगे। आज इस राशि के जातक अपने साथी से मिलने के लिए बेताब भी हो सकते हैं। कुछ अच्छी खबर अपने पार्टनर को आज आप देंगे। ध्यान रहें विवाह को लेकर फिलहाल बात नहीं बनेगी। इस राशि के नवविवाहित रोमांटिक रहेंगे।

Kark 28 July 2022 Love Rashifal, कर्क 28 जुलाई 2022 लव राशिफल

कर्क वालों स्कूली जीवन के मित्रों से आज मुलाकात होगी। आज आपकी खुशमिजाजी से सभी प्रभावित रहेंगे। लवर्स का दिन भी अच्छा गुजरेगा। आज खर्च सावधानी से करें। आज सेहत को लेकर लापरवाही न करें। आज प्रेमी के साथ डेट पर भी जा सकते हैं।

Singh 28 July 2022 Love Rashifal, सिंह 28 जुलाई 2022 लव राशिफल 

सिंह वालों में  लवर्स का दिन आज कुछ खास नहीं रहेगा। किसी बात को लेकर प्रेमियों में बहस भी हो सकती है। तो बातचीत में ध्यान रखे, आज मुलाकात ज्यादा समय के लिए नहीं हो पाएगी। आज आप और आपका पार्टनर अपने-अपने कार्यों में बिजी रहेंगे।

Kanya 28 July 2022 Love Rashifal, कन्या 28 जुलाई 2022 लव राशिफल

कन्या वालों बिना वजह अपने पार्टनर पर आप क्रोधित न हों। आज  मुलाकात में विलंब भी हो सकता है। इस राशि के कुछ जातक आज प्रेमी घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज दिन भर रोमांटिक रहेंगे। आज सुनसान इलाकों में मिलने से बचें। वरना किसी मुसीबत का सामना भी आप कर सकते हैं।

Tula 28 July 2022 Love Rashifal, तुला 28 जुलाई 2022 लव राशिफल 

तुला राशि वालों में अपने पार्टनर से कुछ विवाद हो सकता है। आज कोई गलतफहमी के चलते शक भी कर सकते हैं। अपने विचारों पर लगाम जरूर लगाएं। आप आज किसी के बारे में गलत बिल्कुल न सोचे। अनजान व्यक्ति के चलते आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ेंगी।

Vrishchik 28 July 2022  Love Rashifal, वृश्चिक 28 जुलाई 2022 लव राशिफल

वृश्चिक वालों ऑफिस में साथ काम करने वाले आज डेट पर भी जा सकते हैं। अपने पार्टनर पर आज काफी खर्च करने की संभावना बन रही है। आज आप काफी खुश रहेंगे। कामयाबी को सेलिब्रेट करने का मन भी बनाएंगे। बुजुर्ग दंपत्तियों के बीच आज प्यार भी बढ़ेगा।

Dhanu 28 July 2022  Love Rashifal, धनु 28 जुलाई 2022 लव राशिफल

धनु वालें लवर्स के किसी साथी के साथ उलझ सकते हैं। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण भी रखें। व्यर्थ के विवाद के चक्कर में मानसिक रूप से तनाव में भी रहेंगे। कुछ लवर्स अपने साथी को प्रपोज भी कर सकते हैं।

Makar 28 July 2022  Love Rashifal, मकर 28 जुलाई 2022 लव राशिफल

मकर वालों आज किसी काम को कल पर न टालें। प्रेमियों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। आज स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण कई प्रेमियों के बीच बातचीत भी नहीं हो पाएगी। आज विरोधियों पर खास नजर रखें। कार्यस्थल पर किसी से मुलाकात भी होगी।

Kumbh 28 July 2022 Love Rashifal, कुंभ 28 जुलाई 2022 लव राशिफल

कुंभ राशि के लवर्स का दिन आज बहुत शानदार रहेगा। आज अपने प्रियतम से मिलकर रोमांटिक भी रहेंगे। आज प्यार का सुखद अहसास भी होगा। काफी समय अपने पार्टनर के साथ भी बिता सकते हैं। आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।

Meen 28 July 2022 Love Rashifal, मीन 28 जुलाई 2022 लव राशिफल

आज डेट पर जाने का प्लान भी बदल सकते हैं। आपके पार्टनर किसी जरूरी कार्य के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं। तो आज मुलाकात भी नहीं हो पाएगी। आज सावधान रहना होगा। अपनी गोपनीय बात किसी को भूलकर भी न बताएं।