The Chopal

लव राशिफल 1 जनवरी 2022, Aaj Ka Love Rashifal 1 January 2022

   Follow Us On   follow Us on
Aaj Ka Love Rashifal 1 January 2022

The Chopal, Love Rashifal

Aaj Ka Love Rashifal 1 January 2022 : आज का राशिफल 1 जनवरी 2022 आज हम आपको 1 जनवरी 2022 दिन शनिवार का राशिफल बताने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं. हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं.

मेष राशि : Mesh 1 January 2022 Love Rashifal : साल के पहले दिन आपको आपके मन का मीत मिलेगा. इस साल आपको कोई अपनी ओर आकर्षित कर सकता है. कल की पार्टी का रंग अभी नहीं उतरा है. आज भी आप मस्ती के मूड में रहने वाले हैं. आपके परिवार में सुख,शांति रहने वाली है.

वृषभ राशि / वृष राशि : Vrishabha 1 January 2022 Love Rashifal : 2022 की शुरुआत बहुत रोमांटिक रहने वाली है. लव लाइफ में खूब मौज-मस्ती करेंगे. साथी से कोई बड़ा सरप्राइज अथवा मनचाहा उपहार मिल सकता है. पति पत्नी के रिश्ते सुधरेंगे. आज के दिन शुरू किया गया कार्य आपके जीवन में वृद्धि लाएगा.

मिथुन राशि : Mithun 1 January 2022 Love Rashifal : 2022 के पहले दिन एक्स के साथ फिर से रिलेशन में बंध सकते हैं. लव लाइफ में इश्क की गर्माहट बनी रहेगी. अपने जीवनसाथी को खुश रखें अन्यथा आपके बीच विवाद हो सकता हैं. मैरिड कपल्स परिवार के साथ कहीं बाहर घुमने जाएंगे.

कर्क राशि : Kark 1 January 2022 Love Rashifal : नव वर्ष के पहले दिन सिंग्लस को डबल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा. आज के दिन कम्प्यूटर पर ज्यादा काम करते रहने के कारण बॉयफ्रेंड से अनबन हो सकती हैं या गर्लफैंड से लड़ाई हो सकती है. बल्कि ब्रेकअप जैसी स्थिति भी बन सकती है. आज के दिन आपको शांत रहने की आवश्यकता है.

सिंह राशि : Singh 1 January 2022 Love Rashifal : गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड आज एक दूसरे के महत्व को अपने जीवन में समझेंगे जिससे आपका  रिश्ता और पक्का होगा और गलतफहमी दूर होगी. यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी के साथ आनंद पूर्वक दिन व्यतीत होगा.

कन्या राशि : Kanya 1 January 2022 Love Rashifal : 2022 का पहला दिन आपके प्रेम की आग को भड़काएगा. मनचाहे साथी के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा. प्रेमी को घुमाने ले जा सकते हैं. कल पार्टी में न जाने के कारण आज प्रेमी के साथ खाना-खाने बाहर जा सकते हैं. मैरिड कपल्स घर-परिवार के साथ खूब एंजॉय करेंगे.

तुला राशि : Tula 1 January 2022 Love Rashifal : नया साल आपके लिए लाभ का योग लेकर आया है. आज आपके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा और आप अपने निकटतम दोस्तों के साथ समय बिताने जा सकते है. आज के दिन आपको अपने किसी प्रिय दोस्त से सहायता मिल सकती है. आज के दिन गर्लफ्रेंड से बात करने का मौका आपको नहीं मिल पाएगा. लेकिन शाम को परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताने का वक्त अवश्य मिलेगा.

वृश्चिक राशि : Vrishchik 1 January 2022 Love Rashifal : आज के दिन अपने जीवन साथी या प्रेमी को कोई छोटा ही सही लेकिन न्यू ईयर गिफ्ट जरूर दें, इसे आपका लव रिलेशन ओर मजबूत होगा, साथ ही अपने जीवनसाथी को पर्याप्त सम्मान दें और एक मित्र की भांति उनसे बात करें.

धनु राशि : Dhanu 1 January 2022 Love Rashifal : प्रेम संबंधित मामलों में नव वर्ष आपको मिश्रित परिणाम देगा. किसी बात को लेकर आपके जीवन साथी या माता पिता के बीच ग़लतफ़हमी उत्पन्न हो सकती है. जो किसी बड़े विवाद को जन्म देगी. इसलिए बेहतर यही होगा कि किसी भी बात को बढ़ने ना दें और समय रहते मना ले.

मकर राशि : Makar 1 January 2022 Love Rashifal : आज के दिन कॉलेज में कोई मित्र आपके दिल पर दस्तक दे सकता है. प्यार के मामलों में ज़रा सावधान रहें, नही तो  कोई आपके जज़्बातों  के साथ खेल सकता है. आज के दिन माता का आशीर्वाद आज जरूर ले.

कुंभ राशि : Kumbh 1 January 2022 Love Rashifal : आज के दिन लव पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा और साथ समय बिताने के मौक़े जरूर मिलेगा. आज के दिन आप सिनेमा या लंच के लिए जा सकते हैं, इसे आपका मन-मुटाव दूर हो जाएगा.

मीन राशि : Meen 1 January 2022 Love Rashifal : आज के दिन आपका मूड मस्ती से भरा रहेगा और दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. संतान से सुख प्राप्त होने का योग नजर आ रहा है. आज के दिन आप अपने परिवार में सबको प्रसन्न रखने वाले हैं. आज के दिन आप अपने लव-पार्टनर को कोई उपहार जरूर दे, इसे आपका लव रिलेशन मजबूत होगा. aaj ka love rashifal 1 January 2022