Rashifal 24 January 2025: वृश्चिक, मकर, सिंह, मिथुन, मेष, मीन, तुला, कन्या का राशिफल जाने
Rashifal Today : आज 24 जनवरी दिन शुक्रवार को चंद्रमा का संचार तुला उपरांत वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा इस गोचर में आज विशाखा नक्षत्र से अनुराधा नक्षत्र पर संचार करेंगे। ऐसे में आज तुला से वृश्चिक राशि से वृश्चिक राशि में आकर चंद्रमा केमद्रुम योग से मुक्त हो जाएंगे जिससे चंद्रमा का अशुभ प्रभाव हट जाएगा और चंद्रमा पर गुरु की दृष्टि होने से चंद्रमा का नीचभंग हो जाएगा। ऐसे में आज का दिन मिथुन, कन्या और मीन राशि के लिए लाभदायक रहेगा। देखें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal : आज 24 जनवरी शुक्रवार का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, कन्या और मीन राशि के लिए लाभदायक रहने वाला है। ज्योतिषीय आकलन के हिसाब से आज चंद्रमा तुला राशि निकलकर वृश्चिक राशि में आएंगे इससे केमद्रुम योग तो समाप्त हो जाएगा लेकिन चंद्रमा अपनी नीच राशि में आ जाएंगे। परंतु अच्छी बात यह रहेगी कि चंद्रमा पर गुरु की शुभ दृष्टि होने से गजकेसरी सहित नीचभंग राजयोग भी बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए आज का राशिफल।
आज का राशिफल (Rashifal Today In Hindi)
मेष : शुभ अंक....4 शुभ रंग.. बादामी मनचाही सफलता की राह आसान होगी। अनुभवी लोगों के सहयोग से जटिल काम सहज ही पूरे होंगे। विवादित मामले परिजनों की मदद से सुलझा लेंगे।
वृष : शुभ अंक... शुभ रंग... नीला: अपनी योजनाओं को पूरी होने से पहले गोपनीय रखें।। दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। यात्रा लाभदायी हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
मिथुन : शुभ अंक 8 शुभ रंग गुलाबी जो करना चाह रहे हैं उसके अनुकूल माहौल रहेगा। दौड़धूप के शानदार परिणाम मिलेंगे। अनावश्यक टकराव से कार्यस्थल पर परेशानी हो सकती है।
कर्क : शुभ अंक 3 शुभ रंग... जामुनी छोटी-सी बात बड़े विवाद का रूप ले सकती है। तय कार्यक्रम में बदलाव से थोड़ा असहज महसूस करेंगे। पारिवारिक समारोह में शामिल होने से खुशी होगी।
सिंह : शुभ अंक... 7 शुभ रंग सफेद : जल्द लाभ कमाने के चक्कर में गलत सौदे कर बैठेंगे। कार्यस्थल की समस्याओं का समाधान हो सकता है। जिद में आकर अपना नुकसान कर लेंगे।
कन्या : शुभ अंक 6 शुभ रंग हरा मामूली काम के लिए सिफारिश करवानी पड़ सकती है। समय पर सहयोग मिलने से अटके काम करवा लेंगे। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी।
तुला: शुभ अंक... शुभ रंग फिरोजी कार्यस्थल का माहौल अनुकूल होने से काम आसान होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले सुलझेंगे। नियमित आय के साधन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
वृश्चिक : शुभ अंक शुभ रंग पीला कार्यस्थल पर सहयोगी आपके निर्णय के विरुद्ध जा सकते हैं। कानूनी मामले सुलझने से राहत मिलेगी। कारोबारी नुकसान संभव है। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।
धनु : शुभ अंक... शुभ रंग नारंगी पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। दूसरों की आलोचना से घबराकर काम छोड़ सकते हैं। जरूरत से ज्यादा खर्च की आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है।
मकर : शुभ अंक 7 शुभ रंग लाल बाहरी लोगों के दखल से काम बिगड़ सकते हैं। नए सौदे हाथ आने से व्यस्तता बढ़ सकती है। तत्काल लाभ के चक्कर में गलत लोगों से हाथ मिला बैठेंगे।
कुंभ : शुभ अंक 3 शुभ रंग भूरा संतान के भाग्योदय से मन प्रसन्न होगा। अनिश्चय की स्थिति में आप बड़े फैसले लेने से बचेंगे। जानकारी के अभाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मीन : शुभ अंक 6 शुभ रंग स्लेटी जिस काम को पूरा करने का मन बना रहे हैं उसमें सबका सहयोग भी मिलेगा। किसी से अचानक हुई मुलाकात मजबूत रिश्ते में बदल सकती है। शांत रहें।