The Chopal

Rashifal 3 February 2025: मीन, मेष, कन्या, तुला, धनु, वृश्चिक, सिंह, कर्क का राशिफल

Horoscope Today : आज 3 फरवरी सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मीन राशि में होगा। इस गोचर में चंद्रमा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से आज के दिन मीन राशि में शुक्र, चंद्र एवं राहु का त्रिग्रह योग बनेगा। जबकि आज शुक्र गुरु की राशि मीन में और गुरु शुक्र ग्रह की राशि वृषभ में संचार करते हुए परिवर्तन योग बनाएंगे। ऐसे में आज माघ शुक्ल पंचमी तिथि का दिन मेष,सिंह और वृश्चिक सहित कई राशियों के लिए बुद्धि ज्ञान से लाभ दिलाने वाला रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार से।

   Follow Us On   follow Us on
Rashifal 3 February 2025: मीन, मेष, कन्या, तुला, धनु, वृश्चिक,  सिंह, कर्क का राशिफल

Aaj Ka Rashifal : 3 फरवरी दिन सोमवार आज ग्रहों की स्थिति का आकलन करने से मालूम होता है कि चंद्रमा का संचार आज दिन रात मीन राशि में हो रहा है। और चंद्रमा इस गोचर में शुक्र के साथ मिलकर बसंत पंचमी पर कलानिधि योग बना रहे हैं जबकि आज चंद्रमा, शुक्र और राहु का त्रिग्रह योग भी बन रहा है। और आज के दिन गुरु एवं शुक्र के बीच राशि परिवर्तन योग भी बना हुआ है जिससे आज का दिन कई राशियों के लिए देवी सरस्वती की कृपा से शुभ रहेगा जिनमें मेष, सिंह और वृश्चिक राशि के जातक विशेष रूप से लाभ पाएंगे। जानें आज का राशिफल।

आज का राशिफल

मेष

मंगल की सुबह तक आर्थिक परेशानियों के साथ अन्य समस्याएं भी रह सकती हैं। कार्य में बाधा आएगी। उसके पश्चात से समय अनुकूल हो जाएगा। वीरवार को सबसे अच्छा दिन रहेगा। शुक्र एवं शनि को भाई सहयोग करेंगे एवं नई कार्ययोजनाएं बनेंगी।

तुला

बेकार की बातों में समय बर्बाद होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मंगल को समय पक्ष का रहेगा। बुधवार को नियमित मिलने वाले लोगों से विवाद हो सकता है। वीरवार एवं शुक्रवार को पुनः मन उदास रहेगा। व्यय में बढ़ोतरी होगी। शनिवार से समय अनुकूल रहेगा।

वृषभ

सोमवार की शाम तक आय में वृद्धि एवं हर काम में सफलता की प्राप्ति होगी। मंगलवार को क्रोध में नुकसान हो सकता है। बुध एवं वीरवार से स्थितियां पुनः पक्ष की हो जाएंगी। शुक्र एवं शनिवार को समय सामान्य से अच्छा व्यतीत होगा।

वृश्चिक

पंचम चंद्र। आरंभ अच्छा होगा। कार्य में तेजी रहेगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। मंगल को अज्ञात चिंता रह सकती है। बुध एवं वीरवार का दिन अच्छा रहेगा। शुक्रवार को सुख की प्राप्ति होगी। योजनाएं सफल होंगी। शनिवार को सतर्क रहना होगा।

मिथुन

आरंभ का समय सब प्रकार से मंगलकारी है। सप्ताह का मध्य आर्थिक मामलों के लिए सबसे अच्छा रहेगा। वीरवार एवं शुक्रवार को सतर्क रहना होगा। जिम्मेदारी वाले कार्य सावधानी से करें एवं विवादों से बचें। शनिवार अच्छा दिन रहेगा।

धनु

चंद्र चतुर्थ है। काम में मन नहीं लगेगा। आय भी प्रभावित रहेगी। मंगल एवं बुधवार को चंद्र की अनुकूलता से धन की आवक बढ़ेगी। वीरवार एवं शुक्रवार को पुनः चिंताएं बढ़ जाएंगी। विवाद भी बढ़ सकते हैं। शनिवार का दिन उत्तम रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।

कर्क

नवम चंद्र। भाग्य एवं पिता का साथ मिलेगा। कार्य निर्बाध गति से चलते रहेंगे। बुध एवं वीरवार को कार्य की अधिकता रहेगी। शत्रु को परास्त करने में सफल होंगे। शुक्रवार को आय में वृद्धि होने के साथ सहयोग की प्राप्ति होगी। शनिवार को सावधान रहें।

मकर

तृतीय चंद्र। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। मंगल एवं बुधवार को आय स्थिर रहेगी। कार्य में रुकावट आएगी। वीरवार को समय अच्छा व्यतीत होगा। संतान से सुख मिलेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रसन्नता रहेगी।

सिंह

अष्टम चंद्र रहेगा। अत्यंत व्यस्तता हो सकती है। विवाद से बचें। मंगलवार को नए व्यावसायिक संबंध बन सकते हैं। बुध एवं वीरवार को आय में वृद्धि होगी। अटके धन की प्राप्ति होगी। शुक्र एवं शनिवार का समय सफलता दिलाने वाला रहेगा।

कुंभ

आरंभ में कार्य की अधिकता रहेगी। सहयोग की अपेक्षा पूर्ण होगी। गुरु एवं शुक्र को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाइयों से सहयोग की प्राप्ति होगी। संबंधियों से विवाद थमेगा। शनिवार को अनावश्यक खर्च होंगे। आसपास के लोगों से विवाद हो सकता है।

कन्या

सप्तम चंद्र। पारिवारिक खुशियों की प्राप्ति होगी। मंगल को अत्यधिक बेचैनी महसूस करेंगे। आय कम रहेगी एवं खर्च अधिक होंगे। बुध-वीरवार को संभलने का मौका प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। शुक्र एवं शनिवार को मन प्रसन्न रहेगा।

मीन

चंद्र का गोचर रहेगा। यह कार्यों में सफलता दिलाएगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। भाग्य अनुकूल रहेगा। मंगल एवं बुधवार को शुभसूचनाएं प्राप्त होंगी। सप्ताह के शेष दिनों में परिवार के साथ रहने का मौका प्राप्त होगा। आय की प्राप्त होगी।