The Chopal

Rashifal 31 January 2025: वृष, कर्क, कन्या, सिंह, वृश्चिक, तुला, धनु, मकर, कुंभ, मीन का राशिफल पढ़ें

Horoscope Today : आज 31 जनवरी दिन शुक्रवार को चंद्रमा का संचार मकर उपरांत कुंभ राशि में होंगा। चंद्रमा के इस गोचर से आज विष योग के साथ दुरुधरा योग भी बनेगा जिससे मेष राशि वालों को फंसा हुआ धन मिलेगा, जबकि मिथुन राशि के लिए भी भी दिन अच्छा रहेगा। लेकिन कर्क राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। तो आइए जानें अपना आज का राशिफल विस्तार से।

   Follow Us On   follow Us on
Rashifal 31 January 2025: वृष, कर्क, कन्या, सिंह, वृश्चिक, तुला, धनु, मकर, कुंभ, मीन का राशिफल जाने  

Aaj Ka Rashifal : आज शुक्रवार 31 जनवरी का राशिफल बता रहा है कि आज के दिन शुभ योग के साथ अशुभ विष योग भी बनेगा। क्योंकि चंद्रमा आज मकर से कुंभ राशि में आकर शनि के साथ योग करेंगे। लेकिन अच्छी बात यह है कि चंद्रमा से द्वादश भाव में आज बुध और सूर्य आएंगे जबकि दूसरे भाव में शुक्र होंगे। ऐसे में आज का दिन मेष, मिथुन और तुला सहित कई राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। जानें आज का राशिफल।

मेष : कामकाज की धीमी गति से अधिकारी नाराज रहेंगे। नए संपर्क कॅरियर को नई दिशा दे सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव है। बुजुर्गों का ध्यान रखें। आपको अपने निवेश संबंधी मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप पूरा ध्यान दें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। (शुभ अंक, 2 शुभ रंग बादामी)

वृष : महत्वपूर्ण मामलों में फैसला नहीं लेने से नुकसान हो सकता है। अनुभवी लोगों का साथ सफलता दिला सकता है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं की चालों को समझना होगा, तभी आप आगे बढ़ पाएंगे। (शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी)

मिथुन : व्यर्थ के विवाद से नुकसान हो सकता है। प्रियजन की मदद से काम में गति आएगी। नजदीकी लोगों की भावनाओं की कद्र करें, रिश्ते मजबूत होंगे। पिताजी की आपको कोई बात बुरी लग सकती है। आपको काम के साथ-साथ सेहत को भी समस्याएं बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। आप संतान को किसी कोर्स की तैयारी करा सकते हैं। (शुभ अंक 1, शुभ रंग काला)

कर्क : कार्यक्षेत्र में अचानक नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मांगलिक आयोजन प्रसन्नतादायी रहेंगे। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। आपको काम अधिक रहने के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। भाई बहनों से कोई पारिवारिक मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं। (शुभ अंक 3 , शुभ रंग स्लेटी)

सिंह : कॅरियर में बदलाव के प्रयास सफल रहेंगे। दूसरों की मदद के चक्कर में अपना समय व धन बर्बाद करेंगे। घरेलू विवाद के सुलझने से राहत मिल सकती है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोग थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। (शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा)

कन्या : कार्यस्थल की व्यवस्था में सुधार होगा। गैर-जरूरी कामों में समय एवं धन खर्च हो सकता है। पुराने मामले सुलझने की उम्मीद है। प्रियजन से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाने की आवश्यकता है, तभी वह अच्छी परफॉर्मेंस दे पाएंगे। आप किसी खेलकूद की प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। (शुभ अंक 4 शुभ रंग सफेद)

तुला : समस्याओं को टालने की कोशिश से उलझनें बढ़ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। आय बढ़ेगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। (शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी)

वृश्चिक : युवाओं को सफलता के अवसर मिलेंगे। विरोधी आपकी योजना खटाई में डाल सकते हैं। दूसरों के दबाव में आकर समझौता करना पड़ सकता है। अपने मन में किसी के प्रति नकारात्मक विचार न रखें। कार्यक्षेत्र में आपको किसी की मदद करने का मौका मिलेगा, तो आप आगे आएंगे। (शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल)

धनु : कार्यशैली में बदलाव से बेहतर सफलता हासिल कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का साथ प्रगति में सहायक रहेगा। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों की बातों में आने से बचना होगा। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। (शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी)

मकर : अधिकारी आपके तौर तरीके से नाराज हो सकते हैं। नई कार्य योजनाएं बनेंगी तथा उन्हें क्रियान्वयन करने में मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। साख बढ़ेगी। आपको कोई फैसला सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परेशान रहेंगे। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। (शुभ अंक 3 शुभ रंग नारंगी)

कुंभ : कार्यस्थल पर जोखिम उठाना लाभदायी रहेगा। अपने सहज व्यवहार से दुश्मन को भी अपना बना लेंगे। सुख-सुविधा पर भारी खर्च की संभावना है। रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। (शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला)

मीन : काम की अधिकता के चलते परिवार की अनदेखी कर बैठेंगे। धार्मिक कार्यों में खर्च कर सकते हैं। राजकीय मामले सुलझने के आसार हैं। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके मन में प्रेम और स्नेह बना रहेगा, लेकिन आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहने से आपको टेंशन भी अधिक रहेगी। आप किसी दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। (शुभ अंक 9 शुभ रंग जामुनी)