Rashifal 4 February 2025 : मीन, मकर, वृश्चिक, कन्या, सिंह, तुला राशियों का चमकेगा सितारा
Aaj Ka Rashifal : आज 4 मंगलवार 2025, सोमवार का दिन आपका कैसा रहेगा। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। जानते हैं आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल यानि 4 फरवरी 2025, मंगलवार का दिन विशेष है। देश के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक के अनुसार जानते हैं आपका दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal)।
मेष : नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। निजी काम पूरे मनोयोग से करेंगे। पारिवारिक मित्रों के साथ वक्त बिताकर खुशी होगी। अनिर्णय की स्थिति नुकसानदायी रहेगी। (शुभ अंक 3, शुभ रंग लाल)
वृष : सही वक्त पर फैसला लें, राह आसान होगी। नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ सकती है। पारिवारिक रिश्तों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। धैर्य बनाए रखें। (शुभ अंक 7, शुभ रंग भूरा)
मिथुन : तात्कालिक लाभ के लिए आप स्थायी योजना को छोड़ देंगे। नए संपकों का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर खुशी होगी। आस्था बढ़ेगी। (शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा)
कर्क : निजी कार्यों के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। अटका धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपनों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। राजकीय मामले सुलझेंगे। (शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला)
सिंह : विवाद की स्थिति में धैर्य रखें। पारिवारिक मामलों के समाधान से राहत मिल सकती है। तय समय में काम पूरा करने का दबाव रहेगा। यात्रा निरस्त होने से खिन्नता होगी। (शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा)
कन्या : पारिवारिक कार्यों से यात्रा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने के आसार हैं। खोया हुआ आत्मसम्मान फिर हासिल कर सकते हैं। आय बढ़ेगी। (शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी)
तुला : परिवार का साथ आगे बढ़ने की हिम्मत देगा। नई योजनाओं की शुरुआत लाभदायी हो सकती है। भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। (शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी)
वृश्चिक : विपरीत माहौल में खुद को ढालना मुश्किल हो सकता है। अनजान लोगों के कारण बेचैनी रहेगी। प्रणय चर्चाओं में सफलता के आसार हैं। आय बढ़ेगी। (शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला)
धनु : पारिवारिक समस्या का समाधान मिल सकता है। बुजुगों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। भूमि-भवन अथवा वाहन खरीदने का मन बनेगा। मांगलिक खर्च संभव है। (शुभ अंक 2 शुभ रंग काला)
मकर : अपने स्वभाव में बदलाव कर अच्छा लाभ ले सकते हैं। रुचि का काम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। दिखावे के चक्कर में कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। (शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी)
कुंभ : व्यापार में नई साझेदारी से बचे, चल रही योजना लाभ देगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता से विद्याथी उत्साहित रहेंगे। दूसरों की आलोचना करने से बचें। (शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला)
मीन : मुख-सुविधा पर भारी खर्च संभव है। सामूहिक कामों में अपनी राय थोपन में बचें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आकस्मिक लाभ की संभावना है। (शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद)