Rashifal 1 February : आज का दिन मिथुन, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा, जानिए कल का राशिफल
Horoscope Today : आज 1 फरवरी दिन शनिवार को जनवरी महीने का अंतिम दिन है। और आज के दिन चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि में शनि के साथ होंगे और शुक्र के साथ द्विद्वाश योग बनाएंगे। साथ ही आज के दिन चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र स्थान में होकर गजकेसरी योग भी बना रहे हैं। जबकि आज चंद्रमा का संचार शतभिषा नक्षत्र से हो रहा है। इन स्थितियों में आज का दिन मिथुन, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा, महीने के अंतिम दिन कमाई से जेब होगा गर्म, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

Aaj Ka Rashifal : 1 फरवरी शनिवार का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, वृश्चिक और धनु राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का संचार दिन रात आज कुंभ राशि में होने से चंद्रमा और गुरु के बीच गजकेसरी योग बन रहा है। जबकि शुक्र के साथ आज चंद्रमा का द्विद्वाश योग भी निर्मित हो रहा है। ऐसे में आज शतभिषा नक्षत्र से चलते हुए चंद्रमा किन-किन राशियों को महीने के अंत में लाभ दिलाएंगे, जानें आज का राशिफल।
कल का राशिफल
मेष : निजी कार्यों के लिए दौड़-धूप करनी पड़ सकती है। आकस्मिक समस्याएं आपका ध्यान आकर्षित करेंगी। रुकी हुई योजना फिर शुरू कर सकते हैं। शांत रहें। (शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी)
वृष : नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ सकती है। रुचि का काम मिलने की उम्मीद है। विरोधी भी आपकी बातों से सहमत नजर आएंगे। राजकीय मामले सुलझेंगे। (शुभ अंक 5 शुभ रंग गुलाबी)
मिथुन मिथुन : कार्यक्षेत्र में मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। संतान के संबंध में शुभ समाचार मिल सकते हैं। दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। विरोधी परास्त होंगे। (शुभ अंक 7 शुभ रंग नीला)
कर्क : वैभव के सामान पर खर्च संभव है। समय पर मदद नहीं मिलने से बड़ी योजना अटक सकती है। मित्रों के साथ वक्त बिताकर खुशी मिलेगी। विवाद से दूर रहें। (शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा)
सिंह : आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें, सबका सहयोग मिलेगा। मांगलिक खर्च की रूपरेखा बन सकती है। अनुभवी लोगों का साथ कॅरियर को नई दिशा देगा। (शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी)
कन्या : दूसरों के दबाव में आकर समझौता कर लेंगे। विरोध के चलते कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है। साझेदारी लाभदायी हो सकती है। यात्रा टालना बेहतर है। (शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी)
तुला : विवादास्पद मामलों में समझौता करना लाभदायी रहेगा। पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो सकता है। धार्मिक यात्रा संभव है। आस्था बढ़ेगी। (शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला)
वृश्चिक : नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। लेन-देन के मामले उलझने से परेशानी संभव है। मेहनत का लाभ नहीं मिलने से निराशा होगी। (शुभ अंक 8, शुभ रंग भूरा)
धनु : नौकरी कर रहे लोगों को पद एवं अधिकार मिलने की संभावना है। भाग्य भरोसे रहे तो नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता के आसार हैं। धैर्य बनाए रखें। (शुभ अंक 6, शुभ रंग लाल)
मकर : छोटी-छोटी बातों को नजर अंदाज करें, रिश्ते मजबूत होंगे। कानूनी मसले सुलझने से राहत मिलेगी। व्यापारिक सौदे लाभदायी रहेंगे। नए संपकों का लाभ मिलेगा। (शुभ अंक 3, शुभ रंग आसमानी)
कुंभ : अनावश्यक भय एवं तनाच बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव है। भूमि-भवन अधवा वाहन खरीदने का मन बन सकता है। धर्म में आस्था बढ़ेगी। (शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद)
मीन : विखरे कामों को समेटने में सफलता मिलेगी। कार्य योजना में खामी के चलते नुकसान उठाना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता से परेशानी हो सकती है। विनम्र रहे। (शुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी)