The Chopal

Rashifal 23 April 2024: इन राशियों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 अप्रैल  2024: आज 23 अप्रैल 2024 मंगलवार का दिन है। योग-व्यात ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में भी परिवर्तन होते रहते हैं। मनुष्य का हर दिन अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही इंसान के ग्रहों की स्थिति में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिल जाते हैं।
   Follow Us On   follow Us on
आज का राशिफल 4 अकतूबर 2021 देखें , Aaj Ka Rashifal 4 october 2021

Aaj Ka Rashifal 23 अप्रैल  2024: आज 23 अप्रैल 2024 मंगलवार का दिन है। योग-व्यात ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में भी परिवर्तन होते रहते हैं। मनुष्य का हर दिन अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही इंसान के ग्रहों की स्थिति में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिल जाते हैं। ज्योतिष के मुताबिक यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इससे व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने पर व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना भी करना पड़ता है। आज यहाँ इस लेख में आज आपको राशिनुसार राशिफल बताएंगे

मेष राशि – Mesh Rashi 23 April 2024, Aries Horoscope 23 April 2024 Rashifal (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : 

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज किसी नए काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा में अपना ख्याल रखें। स्वास्थ्य में स्थिति ठीक रहेगी। आज व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में पत्नी से कुछ बातों को लेकर अनबन बनी रहेगी।

वृषभ  राशि – 23 April 2024, Taurus Horoscope 23 April 2024, Vrishabha Rashi 23 April 2024  Rashifal (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)  

आज मन में एक नई उमंग देखने को मिलेगी। आप कुछ नया कार्य करने का मन में विचार बना सकते हैं। सहयोगियों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी। प्रॉपर्टी में नया निवेश करने का मन बन सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। पत्नी और बच्चों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 23 April 2024, Gemini Horoscope 23 April 2024, Mithun Rashi 23 April 2024 Rashifal (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह)

आज का दिन शानदार रहेगा। स्वास्थ्य के हिसाब से किसी बड़ी बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात नए रास्ते खोलेगी। व्यापार व्यवसाय में परिवर्तन कर सकते हैं। आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए अच्छा समय है। परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन होगा।

कर्क राशि- Cancer Horoscope 23 April 2024 , Kark Rashi 23 April 2024 Rashifal Kark Rashi  323 Dec Ka2323 Rashifal,(हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) 

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि – Singh Rashi 23 April 2024 , Leo Horoscope  23 April 2024, Singh Rashi 23 April 2024 Rashifal (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) :

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर उसे धोखा मिल सकता है कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं उसमें व्यवधान आएगा परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं पुत्र भाई से मतभेद बढ़ सकता है।

कन्या राशि – Kanya Rashi 23 April 2024 , Virgo Horoscope 23 April 2024, Kanya Rashi 23 April 2024 Rashifal (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो)

आज आपका मन अशांत रहेगा। कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं।

तुला राशि – Tula Rashi 23 April 2024 , Libra Horoscope 23 April 2024, Tula Rashi 23 April 2024 Rashifal (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज मस्तिष्क नेगेटिव विचारों से भरा रहेगा। किसी की अच्छी बात भी आज आपको बुरी लगेगी। आज आप अपने लिए कुछ नए विवाद खड़े कर सकते हैं। यदि विवादों से बचाना है तो आज अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यापार व्यवसाय में बड़े लेन-देन से बचें।

वृश्चिक राशि – Vrishchik Rashi 23 April 2024 , Scorpio Horoscope 23 April 2024, Vrishchik Rashi  23 April 2024 Rashifal (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु)

आज किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास करना आपकी मुश्किल बढ़ा सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई भी बड़ी डील करें तो कागजी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें। पत्नी से अपने मन की बात कहना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

धनु राशि – Dhanu Rashi 23 April 2024 , Sagittarius Horoscope 23 April 2024 , Dhanu Rashi  23 April 2024 Rashifal (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु)

आज आप किसी व्यर्थ की उलझन में फंस सकते हैं। किसी षड्यंत्र का आप शिकार बन सकते हैं। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में रुकावट प्रतीत होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार ना दें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर वाद विवाद बन सकता है।

मकर राशि – Makar Rashi 23 April 2024, Capricorn Horoscope 23 April 2024, Makar Rashi  23 April 2024 Rashifal(भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि)

आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे। आप किसी कार्य के पूर्ण होने के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे, परंतु सफलता मिलना थोड़ा कठिन होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 23 April 2024, Aquarius Horoscope 23 April 2024, Kumbh Rashi  23 April 2024 Rashifal (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

आज किसी नए कार्य के सिलसिले में बाहर की यात्रा कर सकते हैं। आप जिस काम के लिए जा रहे हैं. उसमें थोड़ी बहुत अड़चन आ सकती है लेकिन आपका उद्देश्य पूर्ण होता दिखाई देगा। आज पुराना विवाद निपटान का प्रयास करें जो आपकी प्रगति में बाधक है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है।

मीन राशि – Meen Rashi 23 April 2024, Pisces Horoscope 23 April 2024, Meen Rashi 23 April 2024 Rashifal (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। किसी पुराने बड़े विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी। आज जीवन के लिए कोई बड़ी निधि धनराशि जमा कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में ना दें। परिवार में सामंजस्य की कमी दिखाई देगी।

डिसक्लेमर - 

इस लेख में दी गई जानकारी, सामग्री या गणना की विश्वसनीयता या प्रामाणिकता की कोई गारंटी नहीं है। आपको यह जानकारी विभिन्न माध्यमों (ज्योतिषियों, पंचांगों, प्रवचनों, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों) से जुटाकर दी गई है।  इसके अलावा, इसे किसी भी तरह से उपयोग करने पर उपयोगकर्ता या पाठक की पूरी जिम्मेदारी स्वयं की होगी।