The Chopal

EV vehicles खरीदने वालों के लिए आई फायदेमंद घोषणा, 1 अप्रैल से 50 हजार तक की मदद

EV Vehicle Subsidy Update : भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS 2024) का उद्देश्य बिक्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का विस्तार करना है। 4 महीने की योजना जुलाई 2024 तक लागू रहती है।
   Follow Us On   follow Us on
EV vehicles खरीदने वालों के लिए आई फायदेमंद घोषणा, 1 अप्रैल से 50 हजार तक की मदद

The Chopal (EMPS 2024) : सोमवार (1 अप्रैल) से भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपये की नई योजना शुरू होगी, जो जुलाई के अंत तक चलेगी। इस बीच, देश में फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FAME-II) कार्यक्रम का दूसरा चरण 31 मार्च, 2024 को समाप्त हो गया है।

भारी उद्योग मंत्रालय ने 500 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम 2024 (EMPS 2024) शुरू की है, जिसका उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) को अपनाने में वृद्धि करना है।

50,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी

EMPLS 2024 में हर दोपहिया वाहन को 10,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। इसका लक्ष्य लगभग 3.33 लाख दोपहिया वाहनों को मदद करना है। छोटे तिपहिया वाहनों, जैसे ई-रिक्शा और ई-कार्ट, खरीदने पर 25,000 रुपये तक की सहायता दी जाएगी। योजना 41,000 से अधिक ऐसे वाहनों को प्रोत्साहित करेगी। बड़े तिपहिया वाहन के मामले में वित्तीय सहायता 50,000 रुपये तक होगी।

EMPS 2024 फंड-लिमिटेड कार्यक्रम है

EMPS 2024 की राशि सीमित है। इसमें इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों (e-2W) और तिपहिया वाहनों (e-3W) को तेजी से अपनाने के लिए चार महीने, यानी 1 अप्रैल, 2024 से 31 जुलाई, 2024 तक, 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

3,72,215 इलेक्ट्रिक वाहनों की अनुमति

भारी उद्योग मंत्रालय ने देश में ग्रीन मोबिलिटी और EV मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को और अधिक गति देने के लिए इसकी घोषणा की। इस योजना का उद्देश्य 3,72,215 EV सपोर्ट करना है।

ये पढ़ें : आज 1 अप्रैल से सस्ता हुआ LPG Cylinder, महंगाई से मिलेगा छूटकारा