बाइक और स्‍कूटर वालों को टोल से मिलती है छूट, क्‍यों नहीं भरना पड़ता टैक्स, जानिए अंदर की बात

जानिए क्यों भारत में स्कूटर और बाइक से टोल टैक्स नहीं लिया जाता, क्या है इसके पीछे की असली वजह और किन जगहों पर देना पड़ता है टोल।
   Follow Us On   follow Us on
बाइक और स्‍कूटर वालों को टोल से मिलती है छूट, क्‍यों नहीं भरना पड़ता टैक्स, जानिए अंदर की बात

TheChopal: भारत में रोज़ाना बड़ी संख्या में लोग दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। स्कूटर और बाइक को हाइवे पर भी चलाया जाता है। लेकिन नेशनल हाइवे पर जहां कार, बस और ट्रक से टोल टैक्स लिया जाता है, वहीं दोपहिया वाहनों को इससे छूट दी जाती है। आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है।

टोल टैक्स क्यों लिया जाता है

अगर आप किसी नेशनल हाइवे या एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं तो कुछ दूरी पर टोल प्लाज़ा आता है, जहां आपका वाहन रोककर टोल टैक्स लिया जाता है। यह एक तरह का शुल्क है जो उस सड़क का इस्तेमाल करने के बदले लिया जाता है। आमतौर पर यह टैक्स केंद्र सरकार द्वारा NHAI के ज़रिए वसूला जाता है।

दो पहिया वाहनों से टोल टैक्स क्यों नहीं लिया जाता?

देश में टोल टैक्स सिर्फ चार पहिया या उससे बड़े वाहनों से लिया जाता है। लेकिन स्कूटर या बाइक जैसे दोपहिया वाहनों से कभी टोल नहीं वसूला जाता। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि सड़क पर जो वाहन जितनी जगह घेरता है, उसी हिसाब से उससे टोल लिया जाता है। बाइक और स्कूटर सड़क पर बहुत कम जगह लेते हैं, इसलिए इनसे टोल टैक्स नहीं लिया जाता।

आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ न पड़े

सिर्फ यह वजह नहीं कि बाइक या स्कूटर सड़क पर कम जगह घेरते हैं। दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल ज़्यादातर लोग छोटे-छोटे सफर के लिए करते हैं। इसके अलावा, इन्हें चलाने वाले अधिकतर लोग आम या मध्यम वर्ग से होते हैं। इसलिए सरकार अब तक इन पर टोल टैक्स लगाने से बचती आई है, ताकि आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।