The Chopal

हीरो ने मार्केट में लॉन्च कर दिया सबसे स्टाइलिश और पावरफुल बाइक, खासियत के सब होगें दीवाने

Bharat Mobility Global Expo 2025: Hero Xtreme 250R, या हीरो एक्सट्रीम 250R, भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में धमाकेदार रूप से पेश किया गया है। इसका एक्स-शोरूम मूल्य 1.80 लाख है। 250cc का इंजन इसमें काम करता है। इसमें एलईडी प्रकाश, एबीएस और उत्तम सस्पेंशन हैं। आइए इसकी विशेषताओं को जानें।

   Follow Us On   follow Us on
हीरो ने मार्केट में लॉन्च कर दिया सबसे स्टाइलिश और पावरफुल बाइक, खासियत के सब होगें दीवाने 

The Chopal : भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025( India Mobility Global Expo 2025) में हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक Hero Xtreme 250R पेश की। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.80 लाख रुपये है। यह बाइक, जो पहली बार EICMA 2024 में पेश की गई थी, अब भारत में भी ग्राहकों को लुभाने के लिए तैयार है। आइए इसकी विशेषताओं को विस्तार से जानते हैं।

डिजाइन और शैली

Hero Xtreme 250R का आकर्षक और स्पोर्टी डिजाइन है। इसमें शार्प फ्यूल टैंक और लो-स्लंग हेडलाइट्स शानदार दिखते हैं। युवा राइडर्स को इसका एथलेटिक स्टांस और अपस्वेप्ट टेल सेक्शन आकर्षित करता है। हालाँकि, इसे सिर्फ ब्लैक और रेड कलर में पेश किया गया है, लॉन्च के समय अन्य रंग भी उपलब्ध हो सकते हैं।

परफॉर्मेंस और इंजन

इस बाइक में 250cc का लिक्विड-कूल्ड, DOHC, चार-वॉल्व इंजन मिलता है, जो जबरदस्त प्रदर्शन करता है। ये इंजन 30bhp की पावर और 25Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ये 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। ये बाइक 0-60 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 3.25 सेकंड में पकड़ सकती है। यह इंजन हीरो की अपकमिंग बाइक करिज़्मा 250 में भी इस्तेमाल हो सकता है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

Hero Xtreme 250R बाइक में 43mm अपसाइड-डाउन फोर्क्स और रियर में प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन है। बेहतर सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल एबीएस और 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

किससे होगा मुकाबला?

हीरो एक्सट्रीम 250R (Hero Xtreme 250R) का सीधा मुकाबला बजाज पल्सर N250 और सुजुकी जिक्सर 250 जैसी बाइक्स से होगा। इसकी कीमत और फीचर्स इसे इस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं। हीरो एक्सट्रीम 250R न सिर्फ परफॉर्मेंस में दमदार है, बल्कि इसका डिजाइन और आधुनिक फीचर्स इसे युवा बाइक प्रेमियों के लिए एक परफेक्ट विकल्प बन सकता है।